HOME MESSAGE OBJECTIVE TRAINING & PROGRAMME SELECTION PROCESS SPECIAL INFORMATION FEE STRUCTURE IMPORTANT DATES (2010) FORM DOWNLOAD
   
Font Size
महत्त्वपूर्ण तिथियों का विवरण

आवेदन-पत्रों की बिक्री का प्रारंभ : 11 जून

आवेदन-पत्र स्वीकार करने की अंतिम तिथि : 15 जुलाई

साक्षात्कार की तिथि :जुलाई अन्तिम सप्ताह

अंतिम चयन की घोषणा : 30 जुलाई

शुल्क अदायगी : अगस्त प्रथम सप्ताह

पात्रता परीक्षा प्रमाण-पत्र जमा कराने की अंतिम तिथी जिसके न मिलने पर अस्थायी प्रवेश रद्द कर दिया जाएगा : 10 सितम्बर, 2012

सत्र प्रारंभ : 10 अगस्त 2012

 

 
 
पहचान-पत्र
प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात सभी पात्र छात्र-छात्राओं को इंस्टीट्यूट की ओर से पहचान-पत्र जारी किए जाएंगे। जिन्हें पाठ्यक्रम पूरा होने पर संस्थान को लौटाना होगा। गुम हो जाने या खराब होने पर दूसरा पहचान-पत्र 100 (एक सौ) लेकर जारी किया जाएगा।

अनुशासन
छात्रों/छात्राओं को इंस्टीट्यूट के नियम-कानूनों का पालन करना होगा। किसी भी छात्र-छात्रा का आचरण, सहपाठियों और स्टाफ से व्यवहार संतोषजनक नहीं होने व एक चेतावनी (यदि सम्पर्क केन्द्र में व्यक्तिगत सम्पर्क कार्यक्रम के दौरान उचित समझी गई) के बाद भी पूर्ववत रहने पर पाठ्यक्रम से निकाला जा सकता है। व्यक्तिगत सम्पर्क केन्द्र में धूम्रपान, मादक पदार्थों का प्रयोग, उपकरणों का दुरुपयोग वर्जित है।

पुस्तकालय सुविधा
संस्थान स्थित पुस्तकालय सोमवार से शुक्रवार तक प्रात: 10.30 बजे से अपराह्न 2.30 बजे तक खुला रहेगा। छुट्टी के दिनों में यह बंद रहता है। प्रत्येक छात्र-छात्रा एक बार में एक पखवाड़े के लिए दो पुस्तकें ले सकेगा। समय पर पुस्तक वापस नहीं लौटाने पर पांच रुपया प्रतिदिन के हिसाब से दंड देना होगा। पुस्तकालय की पुस्तक खो देने पर पुस्तक जारी कराने वाले छात्र-छात्रा को या तो नई पुस्तक देनी होगी अथवा उसकी मूल्य राशि संस्थान में जमा करानी होगी।

काम का समय
इंस्टीट्यूट सोमवार से शुक्रवार तक प्रात: 9.30 बजे से अपराह्न 2.30 बजे तक खुला रहता है तथा भारत सरकार द्वारा दिल्ली के लिए घोषित सभी अवकाश दिवस पर बंद रहेगा।

Visitor No.
© 2011-12, Punjab Kesari All rights reserved.