1. आवेदक स्वयं आवेदन-पत्र भरें।
2. आवेदन-पत्र भरने से पूर्व सभी नियम-शर्तों को ध्यान से पढ़ व समझ लिया जाए।
3. प्रत्येक पाठ्यक्रम के लिए अलग-अलग आवेदन-पत्र जमा कराने होंगे।
4. आवेदन-पत्र काले या नीले रंग के पैन या बाल पैन से भरे जाएं। आवेदक अपना सही पता और फोन या मोबाइल नंबर भरे।
5. आवेदन-पत्र और साक्षात्कार प्रवेश-पत्र पर अपना पासपोर्ट आकार का ताजा विधिवत सत्यापित फोटो चिपकाएं।
6. आवेदक को प्रवेश-पत्र में निर्धारित स्थान पर हस्ताक्षर करने होंगे। प्रवेश-पत्र दिखाने पर ही प्रार्थी को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
7. अपने आवेदन-पत्र और साक्षात्कार प्रवेश-पत्र को लिफाफे में डालें तथा लिफाफा बंद करने के लिए उसके किनारे पर थोड़ा सा ही गोंद लगाएं ताकि उसे खोलते हुए आवेदन-पत्र न फटे।
8. जिन्होंने संस्थान से व्यक्तिगत या डाक द्वारा आवेदन-पत्र प्राप्त किया है वे पूरे भरे हुए आवेदन-पत्र दिनांक 15 जुलाई 2012 तक संस्थान कार्यालय पहुंचाएं। प्रवेश विवरणिका शुल्क 350 रुपए होगा, जबकि डाक द्वारा 350+50 रुपए देय होगा। डाक द्वारा मंगाने के लिए आवेदक को 400 रुपये का रेखांकित ड्राफट जे. आर. मीडिया इंस्टीट्यूट के नाम जो दिल्ली में देय होगा, भेजना होगा। इस प्रवेश विवरणिका को संस्थान की वेबसाइट http://www.punjabkesari.com से भी डाउनलोड किया जा सकता है। ऐसे आवेदक अपने आवेदन-पत्र के साथ 350 रुपए प्रवेश विवरणिका (Prospectus) शुल्क का रेखांकित ड्राफ्ट जे.आर. मीडिया इंस्टीट्यूट के नाम दिल्ली में देय संलग्न करें। आवेदन पत्र भेजने का पता:
:
जे.आर. मीडिया इंस्टीट्यूट
रोमेश भवन, 2, प्रिंटिंग प्रैस काम्प्लैक्स, फस्र्ट फ्लोर,
वजीरपुर, दिल्ली-110035
9. पुनश्च: डाक में देरी या डाक खो जाने की जिम्मेदारी संस्थान की नही होगी। फिर भी यदि आवेदकों को कोई सूचना नहीं मिलती है तो वे इंस्टीट्यूट से सम्पर्क कर सकते हैं।
10. इस बुलेटिन में दी गई जानकारी में बिना किसी सूचना के संशोधन किया जा सकता है। यदि कोई विवाद हुआ तो उसका निपटारा केवल दिल्ली न्यायालय में होगा।
|