बलिदान से लेकर शानदार उपलब्धियों तक पंजाब केसरी ने अतीत में जो कुछ किया और वर्तमान में जो किया जा रहा है वह भी अपने आप में एक इतिहास है। पंजाब केसरी की पत्रकारिता निष्पक्ष है और तेजी से आए बदलाव ने पत्रकारिता को कलम से कम्प्यूटर तक पहुंचा दिया। पंजाब केसरी ने खुद को अपडेट किया और देश भर में टाप के समाचार पत्र हों या इलैक्ट्रानिक मीडिया, इनमें अनेक हस्तियां पंजाब केसरी की ही देन रही हैं। आज पंजाब केसरी पत्रकारिता प्रशिक्षण की दुनिया में उतर चुका है तथा जे.आर.मीडिया इंस्टीट्यूट इसकी पहली कड़ी है। निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए प्रशिक्षण कोर्स जे.आर.मीडिया शुरू कर चुका है। इसका उद्देश्य यही है कि जे.आर. मीडिया में प्रशिक्षण कोर्स उत्तीर्ण करने के बाद करियर के लिए भी पंजाब केसरी में सुअवसर मिल सके। केवल पत्रकारिता ही नहीं बल्कि प्रिंटिंग और टैक्नोलाजी से जुड़े प्रशिक्षण भी जे.आर.मीडिया की उस योजना से जुड़े हैं जो सभी को रोजगार प्रदान कर रहे हैं।
अनुशासन छात्रों/छात्राओं को इंस्टीट्यूट के नियम-कानूनों का पालन करना होगा। किसी भी छात्र-छात्रा का आचरण, सहपाठियों और स्टाफ से व्यवहार संतोषजनक नहीं होने व एक चेतावनी (यदि सम्पर्क केन्द्र में व्यक्तिगत सम्पर्क कार्यक्रम के दौरान उचित समझी गई) के बाद भी पूर्ववत रहने पर पाठ्यक्रम से निकाला जा सकता है। व्यक्तिगत सम्पर्क केन्द्र में धूम्रपान, मादक पदार्थों का प्रयोग, उपकरणों का दुरुपयोग वर्जित है।
पुस्तकालय सुविधा संस्थान स्थित पुस्तकालय सोमवार से शुक्रवार तक प्रात: 10.30 बजे से अपराह्न 2.30 बजे तक खुला रहेगा। छुट्टी के दिनों में यह बंद रहता है। प्रत्येक छात्र-छात्रा एक बार में एक पखवाड़े के लिए दो पुस्तकें ले सकेगा। समय पर पुस्तक वापस नहीं लौटाने पर पांच रुपया प्रतिदिन के हिसाब से दंड देना होगा। पुस्तकालय की पुस्तक खो देने पर पुस्तक जारी कराने वाले छात्र-छात्रा को या तो नई पुस्तक देनी होगी अथवा उसकी मूल्य राशि संस्थान में जमा करानी होगी।
काम का समय इंस्टीट्यूट सोमवार से शुक्रवार तक प्रात: 9.30 बजे से अपराह्न 2.30 बजे तक खुला रहता है तथा भारत सरकार द्वारा दिल्ली के लिए घोषित सभी अवकाश दिवस पर बंद रहेगा।