आज का राशिफल (24 सितम्बर 2020)
दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। शत्रुओं से सावधान रहे, अन्यथा आपको चोट पहुंचा सकते हैं। माता के स्वास्थ्य के प्रति चिन्तित होंगे। महिला मित्र से मन-मुटाव हो सकता है।
भारत ने किया स्वदेशी पृथ्वी-2 मिसाइल का सफल परीक्षण
भारत ने सेना के अभ्यास परीक्षण के तहत बुधवार को देश में विकसित पृथ्वी-2 मिसाइल का ओडिशा के एक केंद्र से सफल रात्रिकालीन प्रायोगिक परीक्षण किया। सतह से सतह पर मार करने वाली यह मिसाइल परमाणु आयुध ले जाने में सक्षम है।
म्यांमार के राजदूत ने की विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला से मुलाकात
भारत में म्यामां के राजदूत मोए क्याव आंग ने बुधवार को विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला से मुलाकात की और संबंधों को मजबूत करने के तौर तरीकों पर चर्चा की।
7 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में 43 पुलों को 24 सितम्बर को राष्ट्र को समर्पित करेंगे राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लद्दाख, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और जम्मू कश्मीर के सीमावर्ती क्षेत्रों में निर्मित 43 पुलों को बृहस्पतिवार को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
दायरे से बाहर हो सकता है तनाव
संयुक्त राष्ट्र 75 वर्ष का हो गया है। दूसरे विश्व युद्ध के बाद संयुक्त राज्य का गठन हुआ था। संयुक्त राष्ट्र को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी सम्बोधित किया और चीन के राष्ट्रपति शी-जिनपिंग ने भी सम्बोधित किया।
संसद का ‘असहज’ सत्र !
कोरोना संक्रमण के ‘असामान्य’ समय में बुलाया गया संसद का वर्षाकालीन सत्र भी जिन ‘असाधारण’ परिस्थितियों में समाप्त हुआ है
श्रीनगर में देर रात आए भूकंप को लेकर सोशल मीडिया पर उड़ती रहीं अफवाहें, चलता रहा हंसी – मजाक
श्रीनगर और दक्षिण कश्मीर के कई हिस्सों में मंगलवार रात जोरदार झटके महसूस किये गए। हालांकि भूकंप आने की पुष्टि किये जाने से पहले तक सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अफवाहें उड़ती रहीं और हंसी मजाक चलता रहा।
KKR vs MI (IPL 2020) : रोहित की धमाकेदार पारी, मुंबई इंडियन्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 49 रन से हराया
‘हिटमैन’ रोहित शर्मा की अपने पसंदीदा पुल शॉट से सजी लाजवाब पारी के बाद गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन से मुंबई इंडियन्स ने बुधवार को यहां कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) को 49 रन से हराकर 13वें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपना खाता खोला।
चीन ने US राष्ट्रपति पर साधा निशाना, कहा – देश के खिलाफ ट्रंप की टिप्पणी मनगढ़ंत झूठ से भरी हुई है
चीन ने संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र में बीजिंग के खिलाफ सख्त टिप्पणी के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर बुधवार को निशाना साधते हुए कहा कि उनके आरोप परोक्ष तौर पर ‘‘राजनीतिक उद्देश्यों’’ से प्रेरित और ‘‘मनगढ़ंत झूठ’’ से भरे हुए थे।
कोरोना वायरस संक्रमण से रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगडी का निधन, PM मोदी ने दुख व्यक्त किया
रेल राज्य मंत्री एवं कर्नाटक से भाजपा सांसद सुरेश अंगडी का बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से निधन हो गया। वह 65 वर्ष के थे।