आज का राशिफल ( 20 नवंबर 2020 )
रुके हुए कार्यों में गति आएगी। योजना फलीभूत होगी। राजकीय बाधा दूर होकर स्थिति लाभदायक बनेगी। समय की अनुकूलता का लाभ उठाएं। किसी उच्चाधिकारी द्वारा कार्यक्षेत्र में वृद्धि मिल सकती है।
केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा कोरोना पॉजिटिव
केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री सदानंद गौड़ा ने गुरुवार को कहा कि वह कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए हैं।
मालदा विस्फोट : 5 व्यक्तियों की मौत, भाजपा की NIA जांच की मांग
पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में बृहस्पतिवार को एक प्लास्टिक फैक्ट्री में हुए विस्फोट में पांच व्यक्तियों की मौत हो गयी। राज्य में विपक्षी भाजपा ने घटना की जहां एनआईए जांच की मांग की, वहीं सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस ने उससे मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं करने के लिए कहा।
वार्ता जारी रखेंगे : पूर्वी लद्दाख सीमा पर चीन के साथ गतिरोध को लेकर विदेश मंत्रालय का बयान
भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह पूर्वी लद्दाख में सीमा पर गतिरोध को लेकर चीन के साथ सैन्य और राजनयिक माध्यमों से वार्ता और संवाद जारी रखेगा और दोनों देशों ने जल्द ही बातचीत का एक और दौर पर सहमति जतायी है।
विफल हो चुका है संयुक्त राष्ट्र
यह बात सत्य है कि प्रथम विश्व युद्ध के उपरांत लीग आफ नेशन्स की कार्यशैली की असफलता के बाद सारे विश्व में बड़ी शिद्धत से महसूस किया गया कि अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर शांति प्रसार और सुरक्षा की नीति तब सफल हो सकती है
मध्य प्रदेश की गौ कैबिनेटः अच्छी पहल
भारत में गाय बहुत संवेदनशील मुद्दा है। गाय को लेकर सियासत भी होती रही है। गाय संरक्षण के लिए कड़े कानून भी हैं। लेकिन हम गौ धन का संरक्षण अच्छी तरह से नहीं कर पा रहे।
भारत और लक्जमबर्ग के बीच तीन समझौतों पर हस्ताक्षर
भारत और लक्जमबर्ग ने दो दशक बाद हुए शिखर सम्मेलन में वित्त क्षेत्र में सहयोग को गहरा करने के लिए बृहस्पतिवार को तीन समझौतों पर हस्ताक्षर किए
पाकिस्तान के सीमा पार आतंकवाद से सख्ती से निपटना जारी रखेगा भारत : सरकारी सूत्र
कड़ाके की सर्दी पड़ने से पहले भारत में अधिकतम आतंकियों की घुसपैठ कराने की पाकिस्तानी सेना की लगातार कोशिशों के जवाब में भारतीय सेना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में संदिग्ध आतंकी ठिकानों पर “सटीक लक्षित हमले” कर रही है।
गुरु नानक की 551वीं जयंती पर भारत से सिखों का जत्था ननकाना साहिब जाएगा
विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि गुरु नानक देव की 551वीं जयंती पर भारत से सिखों का एक जत्था पाकिस्तान स्थित ‘जन्म स्थान गुरुद्वारा ननकाना’ साहिब जाएगा और यह यात्रा 27 नवंबर से एक दिसंबर तक होगी।
कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान 26 नवंबर को पहुंचेंगे दिल्ली
केन्द्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान ‘दिल्ली चलो’ मार्च के तहत राष्ट्रीय राजधानी को जोड़ने वाले पांच राजमार्गों से होते हुए 26 नवंबर को दिल्ली पहुंचेंगे।