आज का राशिफल ( 8 दिसंबर 2020 )
समाज में आप एक कुशल नेतृत्वकर्ता के रूप में उभरेंगे। आपके कार्यों की सराहना की जाएगी। मजदूर के वेतन मान में वृद्धि हो सकती है। काम से जुड़ी आत्मनिर्भरता आपका स्थान कायम करने में सफल होगी।
भारत बंद पर विपक्ष लामबंद, सरकार के भी इंतजाम चाक चौबंद
नये कृषि कानून के विरोध में पिछले 12 दिनो से आंदोलनरत किसानो के मंगलवार को प्रस्तावित ‘भारत बंद’ का समर्थन विपक्ष ने एक सुर में किया है वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों पर राजनीति करने और किसानो को भ्रमित करने का आरोप लगाते हुये प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को शांति व्यवस्था के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं करने के निर्देश दिये हैं।
भारत बंद के लिये समर्थन बढ़ा, केंद्र ने जारी किया परामर्श, भाजपा ने विपक्ष की निंदा की
केंद्र के हालिया कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान संघों के मंगलवार को राष्ट्रव्यापी बंद के आह्वान को कुछ मजदूर संघों ने भी समर्थन देने का ऐलान किया है। हालांकि किसान नेताओं ने कहा है कि किसी को भी बंद में शामिल होने के लिये बाध्य नहीं किया जाएगा।
‘भारत बंद’ के लिए किसी को मजबूर नहीं किया जाए, आपात सेवाओं को अनुमति : किसान नेताओं ने कहा
किसान नेताओं ने सोमवार को कहा कि आठ दिसंबर को ‘भारत बंद’ के दौरान आपातकालीन सेवाओं की अनुमति होगी। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से यह भी कहा कि हाल ही में लागू खेती से जुड़े कानूनों के खिलाफ बंद के लिए किसी को मजबूर नहीं किया जाए।
PM मोदी ने आतंकवाद व उग्रवाद के खिलाफ लड़ाई में फ्रांस को भारत के समर्थन का दिया भरोसा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से सोमवार को टेलीफोन पर बातचीत की और आतंकवाद, उग्रवाद तथा चरमपंथ के खिलाफ लड़ाई में फ्रांस को भारत के पूर्ण समर्थन की बात दोहराई।
Covid-19 टीके के आपातकालीन उपयोग की मंजूरी के आवेदनों की CDSCO बुधवार को करेगा समीक्षा
दवा कंपनी फाइजर, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और भारत बायोटेक द्वारा कोविड-19 टीके के आपात उपयोग की मंजूरी से संबंधित आवेदनों पर केन्द्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की विशेषज्ञ समिति बुधवार को विचार करेगी। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार रात को यह जानकारी दी।
नोएडा में मुठभेड़ के बाद पांच चोर गिरफ्तार
थाना बादलपुर पुलिस ने सोमवार शाम एक मुठभेड़ के बाद पांच चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली तीन चोरों के पैर में लगी है।
माकपा कार्यकर्ता की हत्या पर केरल के मुख्यमंत्री ने कांग्रेस, BJP की निंदा की
माकपा के 52 साल के एक कार्यकर्ता की कोल्लम के पास सोमवार को चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने हत्या को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और कांग्रेस की निंदा की है।
‘विपक्षी दलों की एकता’
स्वतंत्र भारत में विपक्षी दलों की भूमिका विश्व के अन्य लोकतान्त्रिक देशों से हट कर विकल्प प्रस्तुत करने के स्थान पर केवल विरोध की रही है।
नेपाल में फिर उठी हिन्दू राष्ट्र की मांग
माकपा के 52 साल के एक कार्यकर्ता की कोल्लम के पास सोमवार को चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने हत्या को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और कांग्रेस की निंदा की है।