आज किसान सम्मेलन में पीएम मोदी सीधा संबोधित करेंगे : शिवराज
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि यह सौभाज्ञ की बात है कि रायसेन में 18 दिसंबर को आयोजित होने वाले किसान सम्मेलन को प्रधानमंत्री नरेंद, मोदी सीधे संबोधित करेंगे।
सरकार धान की अधिप्राप्ति तेजी से कर रही है और राज्य में किसानों को कोई समस्या नहीं है : नीतीश
कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली में कृषकों के चल रहे आंदोलन के बीच आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सरकार धान की अधिप्राप्ति काफी तेजी से कर रही है और राज्य में किसानों को कोई समस्या नहीं है।
भारत और इंडोनेशिया की नौसेनाओं ने दो दिवसीय समन्वित गश्त की शुरुआत की
भारत और इंडोनेशिया की नौसेनाओं ने बृहस्पतिवार को अपनी अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के पास दो दिवसीय समन्वित गश्त (कॉरपैट) शुरू की।
राजस्थान : गहलोत सरकार के शासन के दो वर्ष पूर्ण , कहा – जनता की खुशहाली के लिए काम करते रहेंगे
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस सरकार सभी के सहयोग से राज्य की प्रगति के नए अध्याय लिखते हुए सभी के जीवन में खुशहाली के लिए कार्य करती रहेगी।
आज का राशिफल ( 18 दिसंबर 2020 )
बदलते वातावरण की वजह से कमजोरी व थकान जैसी स्थिति महसूस होगी। किसी डॉक्टर से उचित सलाह अवश्य लें। सरकारी सेवा में कार्यरत व्यक्ति को पदोन्नति होने की संभावना है। धन प्राप्त होगा।
पीएम मोदी ने नवाज शरीफ की माँ के निधन पर शोक व्यक्त किया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले महीने पीएमएल-एन प्रमुख नवाज शरीफ को एक निजी पत्र लिखकर उनकी मां के निधन पर दुख व्यक्त किया।
भारतीय मछुआरों की शीघ्र रिहाई के लिए श्रीलंका सरकार के संपर्क में हैं : विदेश मंत्रालय
श्रीलंका की नौसेना द्वारा हाल ही में कई भारतीय मछुआरों को पकड़े जाने के मुद्दे पर भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह उन्हें राजनयिक पहुंच मुहैया करने तथा मछुआरों एवं उनकी नौकाओं को शीघ्र छुड़ाने के लिए वहां की सरकार के साथ करीबी संपर्क में है।
उनकी भावना का सम्मान करते हैं : भारत ने पाकिस्तान पर बांग्लादेश की प्रधानमंत्री के बयान को लेकर कहा
भारत ने गुरुवार को बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की हालिया टिप्पणियों का समर्थन किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान को 1971 के मुक्ति संग्राम के दौरान हुए अत्याचारों के लिए माफ नहीं किया जा सकता है।
सरकार मुद्दों का हल करने के लिए किसानों के साथ बात करने को इच्छुक है : केन्द्रीय मंत्री
केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि नए कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसानों के साथ बैठ कर बातचीत करने और मुद्दों का समाधान करने के लिए सरकार इच्छुक है।
ट्विटर की कई प्राथमिकियों के खिलाफ याचिका पर केंद्र, 8 राज्यों को न्यायालय का नोटिस
ट्विटर कम्युनिकेशंस इंडिया प्राइवेट लि. की कई प्राथमिकियों (एफआईआर) के खिलाफ याचिका पर उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को केंद्र और कर्नाटक तथा असम सहित आठ राज्यों को नोटिस जारी किया है।