मन्दिर और भेड़िया पाकिस्तान
पाकिस्तान के फ्रंटियर सूबे के एक गांव में मन्दिर को ध्वस्त करने की खबरें आने से यह सवाल उठना वाजिब है कि 1947 तक भारत का ही हिस्सा रहे इस देश के साथ आपसी सम्बन्धों की स्थिति क्या रही है
DRDO चीफ ने वैज्ञानिकों से साइबर सुरक्षा, अंतरिक्ष, कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस करने कहा
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के प्रमुख जी सतीश रेड्डी ने शुक्रवार को कहा कि इसमें काम कर रहे वैज्ञानिकों को साइबर सुरक्षा, अंतरिक्ष और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्रों में सशस्त्र बलों की अगली पीढ़ी की जरूरतों पर ध्यान केंद्रित करना होगा।
बोरिस जॉनसन ने यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के औपचारिक तौर पर अलग होने को ‘शानदार लम्हा’ बताया
प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के औपचारिक रूप से अगल होने (ब्रेक्जिट) को ‘ शानदार लम्हा’ करार दिया और नये साल के अपने संदेश में जटिल वार्ता प्रक्रिया के उपरांत 27 सदस्यीय इस आर्थिक समूह से अपने देश के अलग होने के बाद अब चीजें ‘अलग और बेहतर’ ढंग से कर पाने का अपनी सरकार का सामर्थ्य व्यक्त किया।
भारत ने पाकिस्तान से भारतीय कैदियों की जल्द रिहाई सुनिश्चित करने को कहा
भारत ने शुक्रवार को पाकिस्तान से 185 भारतीय मछुआरों और तीन नागरिक कैदियों को रिहा करने और उन्हें लौटाने को कहा है जिनकी नागरिकता की पहले ही पुष्टि करके पाकिस्तानी अधिकारियों को बता दिया गया है ।
MP में शिवराज सिंह चौहान नीत भाजपा सरकार के मंत्रिमंडल का रविवार को होगा विस्तार
मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान नीत भाजपा सरकार के मंत्रिमंडल का बहुप्रतीक्षित विस्तार तीन जनवरी को होगा। इसमें केवल दो ही मंत्रियों को शपथ दिलाए जाने की संभावना है।
कोविड-19 के सख्त दिशा-निर्देशों के बीच नए साल के पहले दिन कर्नाटक, केरल, असम में स्कूल फिर से खुले
नए साल के पहले दिन शुक्रवार को कर्नाटक, केरल और असम में स्कूल फिर से खुल गए। लगभग दस महीनों के बाद इन राज्यों में कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए स्कूलों को फिर से खोला गया है। स्कूलों में मास्क पहनना, थर्मल स्क्रीनिंग, हाथ धोना और शारीरिक दूरी बनाना अनिवार्य कर दिया गया है।
सरकार के साथ चार जनवरी की वार्ता विफल होने पर सख्त कदम उठाने होंगे : किसान संगठन
केंद्र के साथ अगले दौर की बातचीत से पहले अपने तेवर सख्त करते हुए किसान संगठनों ने शुक्रवार को चेतावनी दी कि अगर सरकार चार जनवरी की बैठक में तीन नए कृषि कानूनों को रद्द करने और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को कानूनी गारंटी देने की उनकी मुख्य मांगों को हल करने में नाकाम रहती है तो वे हरियाणा में सभी मॉल और पेट्रोल पंप बंद करना शुरू कर देंगे।
नए साल में दुनिया को कोविड-19 महामारी से मुक्ति मिलने की उम्मीद
साल 2020 को अलविदा कहने के बाद अब नए साल 2021 में दुनिया को कोविड-19 महामारी से मुक्ति मिलने की उम्मीद है। बीते साल महामारी के कारण अरबों लोग मुश्किलें और पीड़ा झेलने को मजबूर हुए।
पंजाब में प्रदर्शनकारियों ने भाजपा नेता के घर के बाहर गोबर से भरी ट्रॉली पलट दी
पंजाब के होशियारपुर में शुक्रवार को कुछ लोगों ने भाजपा के एक नेता के घर के बाहर गोबर से भरी ट्रॉली पलट दी। इसके बाद मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों को चेताना पड़ा कि वे कानून अपने हाथ में नहीं लें।
हर्षवर्धन ने दो जनवरी के कोरोना टीकाकरण पूर्वाभ्यास की तैयारियों की समीक्षा की
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने दो जनवरी के कोरोना वायरस टीकाकरण पूर्वाभ्यास की तैयारियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को एक उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।