आज का राशिफल (23 जनवरी 2021)
नौकरीपेशा व्यक्तियों को आफिस में किसी बात को लेकर अधिकारियों के साथ बाद-विवाद बढ़ सकता है। क्रोध एवं वाणी पर नियंत्रण रखें। कला एवं साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों को किसी सार्वजनिक मंच से इनके कार्यों की सराहना की जा सकती है।
पंजाब सरकार आंदोलन के दौरान मारे गये किसानों के परिवार के एक सदस्य को देगी नौकरी
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को राज्य से प्रत्येक उस किसान के परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की घोषणा की जिसकी केन्द्र के नये कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के दौरान मौत हुई है।
अयोध्या में राम जन्मभूमि पर मंदिर का निर्माण कार्य फिर शुरू
अयोध्या में राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण का कार्य फिर शुरू हो गया है। दो महीने पहले भूजल की वजह से उत्पन्न हुई समस्या के कारण इसे रोक दिया गया था।
दुनिया के कई देश भारत में बनी कोरोना वैक्सीन के प्रति इच्छुक
दुनिया के कई देश कोरोना वायरस (कोविड-19) का वैक्सीन प्राप्त करने के लिए भारत से उम्मीद लगाए बैठे हैं। इसके पीछे कारण यह है कि भारत दुनिया का सबसे बड़े वैक्सीन उत्पादन केंद्र है।
किसान भी लचीला रुख अपनायें
किसानों और सरकार के बीच 11वें दौर की वार्ता भी बिना परिणाम के समाप्त हो जाने पर यह शंका उठना स्वाभाविक है कि स्थिति अब गतिरोध से ऊपर चली गई है। नये कृषि कानूनों को सिरे से वापस लेने की मांग पर आंदोलनकारी किसान अड़े हुए हैं
निवेशकों का बाइडेन पर भरोसा…
पिछले कुछ दिनों में दुनिया भर के शेयर बाजारों ने बड़ी तेजी से नए रिकार्ड स्तरों को हासिल किया है। बाजारों में इस लगातार मजबूती के पीछे अनेक कारकों का योगदान रहा।
भारत ने बगदाद में हुए आत्मघाती बम हमले की निंदा की
भारत ने इराक की राजधानी बगदाद में हुए आत्मघाती हमले की शुक्रवार को कड़ी निंदा की। इस हमले में कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक लोग घायल हो गए।
रद्द हुए, तो कोई सरकार 10-15 साल तक इन कानूनों को लाने का साहस नहीं करेगी : नीति आयोग सदस्य
नीति आयोग के सदस्य रमेश चंद ने शुक्रवार को कहा कि अगर नए कृषि कानूनों को निरस्त किया जाता है, तो कोई भी सरकार अगले 10-15 वर्षों में इन्हें फिर से लाने का साहस नहीं करेगी। उन्होंने केंद्र सरकार और किसानों के बीच कायम गतिरोध को ‘अहम’ का टकराव’ करार दिया।
दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सुरक्षा कड़ी की
दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की है। पुलिस गश्त बढ़ाने के साथ ही सत्यापन अभियान को और तेज कर दिया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
मोदी के दौरे से पहले, आसु ने सीएए के खिलाफ प्रदर्शन के लिए असम में मशाल जुलूस निकाला
ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन (आसु) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की असम की यात्रा से ठीक पहले अपनी मांगों के समर्थन में शुक्रवार को मशाल जुलूस निकाला। उनकी मांगों में मुख्य रूप से संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) रद्द करना शामिल है।