March 26, 2021 - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

आज का राशिफल (27 मार्च 2021)

1616790251 rashifal

कोर्ट-कचहरी संबंधी मामलों में आज राहत महसूस होगी। किसी वरिष्ठ वकील से बातचीत हो सकती है। कुछ प्रभावशाली राजनीतिक लोगों से मुलाकात होने से आपके कार्य आसान हो जाएंगे तथा लोकप्रियता भी बढ़ेगी। विरोधियों की गतिविधियों से सावधान रहें।

बंगबंधु को समर्पित ‘मैत्री’ राग सुनकर मंत्रमुग्ध हुए PM मोदी, हसीना

1616788395 modi and sheikh hasina

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना तथा उनके भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बांग्लादेश के राष्ट्रपिता ‘बंगबंधु’ शेख मुजीबुर्रहमान को समर्पित राग सुनकर मंत्रमुग्ध हो गए। इस राग को भारत के प्रसिद्ध संगीतकार अजय चक्रवर्ती ने तैयार किया है।

बांग्लादेश में प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा का विरोध, हिंसक झड़पों में 4 लोगों की मौत

1616787717 anti modi protest

बांग्लादेश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यात्रा के विरोध में शुक्रवार को हुए हिंसक प्रदर्शनों में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।

फोन टैपिंग को लेकर फिर गर्माई सियासत, कांग्रेस ने कहा,’शेखावत वॉयस सैंपल दें’

1616787354 gajendra singh shekhawat and congress

राजस्थान में तीन विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले फोन टैपिंग को लेकर सियासत फिर गर्मा गयी है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत द्वारा इस बारे में दिल्ली में प्राथमिकी दर्ज करवाये जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस ने कहा कि सिंह को राजस्थान आकर अपनी आवाज का नमूना जांच एजेंसी को देना चाहिए ताकि सच सामने आ सके।

मास्क नहीं पहनने पर 800 से अधिक लोगों का चालान किया गया : पुलिस

1616787102 without mask

राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने पर दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को 800 से अधिक लोगों का चालान किया।

भारत-बंगलादेश की अटूट मैत्री

1616786511 aditya chopra

1971 में दुनिया के मानचित्र पर बना नया देश बंगलादेश इस तथ्य का प्रमाण था कि 1947 में मुहम्मद अली जिन्ना ने मजहब के आधार पर भारत को जिस तरह दो टुकड़ों में बांटा था वह सिर्फ कुछ मुस्लिम लीगी नेताओं की निजी स्वार्थ पूर्ति थी।

कोरोना का खतरनाक वैरिएंट

1616786266 aditya chopra

वायरस का म्यूटेशन कोई नई बात नहीं है। वायरस लम्बे समय तक जीवित रहने और ज्यादा से ज्यादा लोगों को संक्रमित करने के लिए अपने जीनोम बदलते रहते हैं। ऐसे ही बदलाव कोरोना वायरस में भी हो रहे हैं।

कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच महाराष्ट्र में रविवार से रात्रिकालीन कर्फ्यू

1616783851 night curfew mumbai

महाराष्ट्र में कोविड-19 के चिंताजनक प्रसार को रोकने के लिए 28 मार्च से रात में कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया गया है। एक आधिकारिक बयान में शुक्रवार को यह जानकारी मिली।

असम में शरणार्थियों को नागरिकता अधिकार दिया जाएगा, लेकिन घुसपैठियों का स्वागत नहीं : शाह

1616781815 amit shah crpf

असम विधानसभा चुनावों के लिये प्रचार अभियान के दौरान पहली बार विवादित संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) का सीधा संदर्भ देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि शरणार्थियों को नागरिकता का अधिकार दिया जाएगा, लेकिन दोहराया कि भाजपा घुसपैठियों को राज्य में दाखिल होने की इजाजत नहीं देगी।

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री दक्षिण एशिया के विकास में भारत की प्रमुख भूमिका चाहती हैं

1616781593 sheikh hasina

प्रधानमंत्री शेख हसीना ने शुक्रवार को भारत से अपील की कि दक्षिण एशिया में राजनीतिक स्थिरता कायम करने और आर्थिक विकास के लिए वह प्रमुख भूमिका निभाए।

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।