आज का राशिफल (29 अप्रैल 2021)
आज किसी धार्मिक गतिविधियों में व्यस्सता बनी रहेगी। जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए आप कुछ संकल्प करेंगे। समान विचारधारा वाले व्यक्ति के साथ समय व्यतीत करना आपको सकारात्मक दृष्टिकोण प्रदान करेगा। बुरे प्रवृत्ति के लोगों से दूर रहें।
दुनियाभर में अभूतपूर्व तेजी से पिघल रहे ग्लेशियर: अध्ययन
दुनियाभर के ग्लेशियरों (हिमनदों) के त्रि-आयामी उपग्रह मापन से पता चला है कि वे तेजी से पिघल रहे हैं और 15 साल पहले की तुलना में प्रति वर्ष इनकी 31 प्रतिशत हिम खत्म हो रही है।
भारत ने दूसरों की मदद की, हमें जरूरत के समय उसकी मदद करनी चाहिए : राजकुमार चार्ल्स
भारत में कोरोना वायरस के बेहताशा मामले आने और बड़ी संख्या में लोगों की मौत होने के बीच ब्रिटेन के राजकुमार चार्ल्स ने भारत की मदद की अपील करते हुए कहा कि दक्षिण एशियाई देश ने अन्य मुल्कों की मदद की थी अब उसकी मदद करने की जरूरत है।
दिल्ली में 10 मई तक 1200 अतिरिक्त आईसीयू बिस्तर होंगे : केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना वायरस की मौजूदा लहर को खतरनाक और अधिक संक्रामक बताते हुए मंगलवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में 10 मई तक अतिरिक्त 1200 आईसीयू बिस्तर होंगे।
चुनाव आयोग के कड़े निर्देश!
कोरोना संक्रमण के भयंकर दौर में इसे विरोधाभास से ऊपर त्रासदी ही कहा जायेगा कि आज भी प. बंगाल के कुछ चुनाव क्षेत्रों में अंतिम चरण का मतदान हो रहा है और उत्तर प्रदेश में भी त्रिस्तरीय ग्राम पंचायतों के चुनाव का अंतिम चरण है।
सरिता नायर : कहानी पूरी फिल्मी है
अंततः कानून ने अपना काम कर दिखाया। सोलर पैनल घोटाले से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में अदालत ने सरिता एस. नायर को दोषी ठहराते हुए 6 वर्ष की कठोर कारावास की सजा सुनाई है।
कांग्रेस ने टीकों के दाम को लेकर सरकार पर निशाना साधा
कांग्रेस ने कोरोना रोधी टीकों के दाम को लेकर बुधवार को सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि भारत के लोगों को इन टीकों के लिए विश्व में सबसे अधिक दाम देना पड़ेगा।
अमेरिका और रूस से चिकित्सा आपूर्ति की पहली खेप बृहस्पतिवार तक पहुंचने की संभावना
अमेरिका और रूस से चिकित्सा आपूर्ति की पहली खेप के बृहस्पतिवार तक भारत पहुंच जाने की उम्मीद है और सरकार विदेश से ऑक्सीजन टैंकों, जनरेटरों एवं अन्य संबंधित चीजें तथा अहम दवाइयां खरीदने पर पूरा ध्यान दे रही है। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
कोविड-19 से मुकाबले के लिए कई देशों ने भारत को भेजी मदद
दुनिया के कई देशों ने कोरोना वायरस के अप्रत्याशित मामलों का सामना कर रहे भारत में जीवन रक्षक दवाओं, ऑक्सीजन सिलेंडरों और अन्य मशीनों-उपकरणों की मदद भेजी है।
असम में 6. 4 तीव्रता का भूकंप आया, बाद में 10 और झटके आये, कई भवनों को नुकसान
असम और पूर्वोत्तर के कुछ अन्य राज्यों में बुधवार को एक के बाद एक कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए जिससे इमारतों को काफी नुकसान पहुंचा और लोग घबरा कर अपने घरों से बाहर निकल आए।