आंध्र प्रदेश के कडापा जिले में चूना पत्थर खदान में विस्फोट, 10 मजदूरों की दर्दनाक मौत
आंध्र प्रदेश के कडापा जिले में चूना पत्थर की एक खदान में शनिवार को हुए विस्फोट में 10 मजदूरों की मौत हो गई।
वैक्सीन की भारी मांग को पूरा करने के लिए प्रौद्योगिकी हस्तांतरण, कच्चे माल की आपूर्ति जरूरी : भारत बायोटेक
भारत बायोटेक की संयुक्त प्रबंध निदेशक सुचित्रा इला ने शनिवार को कहा कि वैक्सीन की भारी मांग को पूरा करने के लिए भागीदारी, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और विभिन्न महत्वपूर्ण उपकरणों और सामग्रियों की आपूर्ति जरूरी है।
महामारी के प्रकोप के चलते केरल और तमिलनाडु में लगा संपूर्ण लॉकडाउन, पूर्वोत्तर के राज्यों ने भी कड़े किए प्रतिबंध
देश के दक्षिणी राज्यों के भी कोविड-19 की दूसरी लहर की चपेट में आने के बीच केरल में शनिवार सुबह से पूर्ण लॉकडाउन लागू हो गया, जबकि तमिलनाडु में भी 10 मई से दो सप्ताह का ‘‘पूर्ण’’ लॉकडाउन लग जाएगा।
भारत आर्कटिक क्षेत्र पर साझी समझ प्रगाढ़ करने में सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा : हर्षवर्धन
पृथ्वी विज्ञान मंत्री हर्षवर्धन ने शनिवार को कहा कि भारत पर्यवेक्षण, अनुसंधान, क्षमता निर्माण एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोग के माध्यम से आर्कटिक क्षेत्र पर साझी समझ प्रगाढ़ करने में सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।
केंद्र सरकार का बड़ा फैसला : अस्पताल में भर्ती होने के लिए कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट अनिवार्य नहीं
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि कोविड-19 फैसिलिटी या अस्पताल में भर्ती के लिए कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट दिखाना अब अनिवार्य नहीं है।
पंजाब : CM अमरिंदर सिंह बोले- आंदोलनकारी किसानों को लॉकडाउन के उल्लंघन की इजाजत नहीं
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शनिवार को कहा कि लॉकडाउन के उल्लंघन की इजाजत किसी को नहीं है।
MP में कोविड नियमों की उड़ी धज्जियां, सामूहिक नमाज अदा करने पर दो मौलवियों सहित 200 लोगों पर FIR
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के दो मस्जिदों में कोविड-19 दिशा-निर्देशों का उल्लंघन कर सामूहिक रूप से नमाज पढ़ने के मामले में दो मौलवियों सहित करीब 200 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
महाराष्ट्र सरकार मराठा आरक्षण पर SC के आदेश के अध्ययन के लिए करेगी समिति का गठन
महाराष्ट्र सरकार मराठा समुदाय के लिए आरक्षण को खारिज करने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अध्ययन करने के लिए एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में समिति का गठन करेगा।
क्या बंगाल BJP नेतृत्व में पड़ी दरार, 77 विधायकों और 18 सांसदों के TMC से संपर्क में होने का दावा
भाजपा के हलकों में यह अफवाह फैल रही है कि पश्चिम बंगाल में उसके 77 विधायकों और 18 सांसदों में से कई तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व के संपर्क में हैं।
केंद्र जल्द से जल्द देश की अधिकतम जनसंख्या के वैक्सीनेशन का प्रबंध करे : CM गहलोत
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण से भारत में भयावह स्थिति पैदा हो गई है और केंद्र सरकार को जल्द से जल्द देश की अधिकतम जनसंख्या के टीकाकरण का प्रबंध करना चाहिए।