अमरिंदर के आवास के बाहर धरना देकर स्वास्थ्य मंत्री को बर्खास्त करने की मांग करेगा शिअद
शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने बुधवार को घोषणा की कि वह पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के सरकारी आवास पर 15 जून को धरना देकर मांग करेगा कि स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू को तत्काल बर्खास्त किया जाए और कथित टीका और ‘फतेह’ किट घोटालों की सीबीआई से जांच कराई जाए।
पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशियों के चयन हेतु भाजपा की उच्च स्तरीय बैठक
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के यहां स्थित सरकारी आवास पर बुधवार शाम में एक बैठक हुई जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, संगठन सचिव सुनील बंसल भी मौजूद रहे। यह जानकारी सूत्रों ने दी।
मास्टर प्लान में दिल्ली को 24 घंटे आर्थिक गतिविधियों वाला शहर बनाने पर जोर
दिल्ली के 2041 के मास्टर प्लान मसौदे में राज्य में 24 घंटे आर्थिक गतिविधियां जारी रखने के साथ ही कनॉट प्लेस सहित अन्य वाणिज्यिक केन्द्रों के मूल स्वरूप को पुनर्जीवित करने जैसे मुख्य बिन्दुओ पर जोर दिया गया है।
झूठी शान के लिए नाबालिग लड़की की हत्या की, पिता गिरफ्तार
झारखंड में पाकुड़ के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ईलामी गांव के बागानपाड़ा में गत रविवार पटसन के खेत में मृत मिली 14 वर्षीय नाबालिग लड़की की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है और इसे झूठी शान के लिए हत्या का मामला बताया है। पुलिस उसके कत्ल के आरोप में उसके पिता को गिरफ्तार किया है।
महाराष्ट्र सरकार ने NDRF से पांच तटीय जिलों में 12 टीम तैनात करने का किया अनुरोध
महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र में 11 जून से 15 जून के बीच भारी से अत्यधिक भारी बारिश की भारत मौसम विज्ञान विभाग की चेतावनी के मद्देनजर राज्य सरकार ने बुधवार को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) से पांच तटीय जिलों में 12 टीमें भेजने का अनुरोध किया।
गांव-गांव तक पहुंचे वैक्सीन
केन्द्र सरकार द्वारा अपनी वैक्सीन नीति में संशोधन करने के बाद अब सन्देहों का घेरा छंट जाना चाहिए और देश में यह सन्देश जाना चाहिए कि सरकार ने प्रत्येक वयस्क नागरिक को टीका लगाने का खाका इस प्रकार तैयार किया है
मुलाकात हुई, क्या बात हुई!
महाराष्ट्र में मराठा समुदाय का आरक्षण खत्म करने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राज्य की सियासत काफी गर्मायी हुई है।
सेटेलाइट की तुलना में पहले उष्णकटिबंधीय चक्रवातों का पता लगा सकती है नई तकनीक
भारतीय वैज्ञानिकों ने उत्तरी हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्र की सतह पर सेटेलाइट के पता लगाने से पहले वायुमंडलीय स्तंभ में उष्णकटिबंधीय चक्रवातों के विकास या मजबूती के लिए एक नई तकनीक खोज निकाली है।
बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव के क्षेत्र के कारण पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर बारिश की संभावना
बंगाल की खाड़ी के उत्तर में 11 जून को कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना के कारण पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर बारिश हो सकती है और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। यह जानकारी बुधवार को मौसम विभाग ने दी।
खरीफ फसलों के MSP में बढ़ोतरी से किसानों की आय बढ़ेगी, जीवन स्तर में सुधार होगा : PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) द्वारा फसल वर्ष 2021-22 के लिए सभी खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृद्धि को स्वीकृति दिए जाने को किसानों के हित में उठाया गया कदम बताया और कहा कि इससे ना सिर्फ उनकी (किसानों की) आय में बल्कि जीवन स्तर में भी सुधार होगा।