रूस ने यूक्रेन की राजधानी पर हमला किया, गोलीबारी और विस्फोटों से दहला कीव
रूसी सैनिकों ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर शुक्रवार को हमला कर दिया। सरकारी इमारतों के निकट गोलीबारी और विस्फोटों की आवाजें गूंज रही थी।
दिल्ली में सोमवार से हटेंगे सारे प्रतिबंध, एक अप्रैल से पूरी तरह खुलेंगे स्कूल
दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने राजधानी में कोविड के घटते मामलों के बीच 28 फरवरी से रात्रिकालीन कर्फ्यू हटाने और मास्क नहीं पहनने पर लगने वाले जुर्माने को 2000 रुपये से घटाकर 500 रुपये करने सहित सभी प्रतिबंध वापस लेने तथा एक अप्रैल से सभी स्कूल पूरी तरह खोलने का फैसला किया है।
यूरोपीय संघ ने पुतिन और लावरोव की संपत्तियां फ्रीज करने को मंजूरी दी
यूरोपीय संघ (ईयू)ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव की संपत्तियों को जब्त (फ्रीज) करने तथा अन्य प्रतिबंध लगाने पर सहमति जताई है। लातविया के विदेश मंत्री ने यह जानकारी दी।
यूक्रेन संकट से भारत के विकास के सामने चुनौती खड़ी हुईः वित्त मंत्री सीतारमण
रूस और यूक्रेन के बीच जारी तनाव को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज कहा कि दुनिया भर में जारी तनाव से महामारी के बाद भारत और दुनिया भर की अर्थव्यवस्था में आ रही रिकवरी पर गंभीर असर देखने को मिलेगा।
HIJAB विवादः कर्नाटक HC ने ‘हिजाब’ मामले में पूरी की सुनवाई, फैसला सुरक्षित रखा
कर्नाटक उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को शिक्षण संस्थानों में हिजाब पर प्रतिबंध को चुनौती देने वाली विभिन्न याचिकाओं पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया।
मुंबई की अदालत ने CM ममता बनर्जी के खिलाफ जारी किया समन, राष्ट्रगान का अपमान करने है आरोप
मुंबई की मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अदालत ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को दो मार्च को पेश होने का निर्देश दिया है मुंबई की एक सत्र अदालत ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को राष्ट्रगान के अपमान…
SDMC ने स्कूलों में धार्मिक पोशाक पहनने पर लगाई रोक, ड्रेस कोड में ही मिलेगी स्कूल में entery
कर्नाटक के बाद देश के विभिन्न हिस्सों में फैले हिजाब विवाद के बीच दिल्ली में भी स्कूलों में ड्रेस कोड जारी किया गया है। दक्षिण दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) की शिक्षा समिति ने अपने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा
कांग्रेस नेता सिंह ने शिवराज को लिखा पत्र – कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने का आग्रह किया
कांग्रेस नेता जयवर्धन सिंह ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को राजस्थान की तरह प्रदेश सरकार के कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की अपील की है।
पहले चार चरणों के मतदान में उप्र में सपा और बसपा का सूपड़ा साफ, सिराथू में बोले अमित शाह
यूपी विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए चुनाव प्रचार थम गया। इसी बीच, केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को दावा किया कि प्रदेश में चार चरणों के विधानसभा चुनाव में सपा और बसपा का सूपड़ा साफ हो गया है..
आलिया भट्ट की ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ देख नीतू कपूर ने दिया रिएक्शन, बताया कैसी लगी फिल्म
आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ ने आज यानी 25 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। इस फिल्म को लेकर पहले काफी बवाल भी मचा, लेकिन सब कुछ नॉर्मल होने के बाद फिल्म को रिलीज कर दिया गया है।