यूक्रेन से लौटे छात्रों की शिक्षा का भविष्य
रूस-यूक्रेन के बीच जंग में फंसे हजारों भारतीय छात्रों को स्वदेश लाने का काम जारी है।
भारत एक आवाज में बोले
रूस-यूक्रेन युद्ध के मसले पर भारत सरकार के प्रधानमन्त्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जो रुख अख्तियार किया है, उसका समर्थन प्रत्येक देशवासी राष्ट्रीय हितों को सर्वोच्च मानते हुए कर रहा है अतः इस मुद्दे पर भारत के सभी राजनीतिक दलों को भी एक मत से भारत की सरकार के समर्थन में अपनी आवाज मिलानी चाहिए
मणिपुर में शनिवार को 22 सीटों पर होने वाले अंतिम चरण के मतदान के लिए सुरक्षा कड़ी
शनिवार को दूसरे और अंतिम चरण के विधानसभा चुनाव के लिए मणिपुर के छह जिलों में करीब 20,000 केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की तैनाती के बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है, यहां 60 में से बाकी 22 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा।
यूक्रेन संकट : 2 हजार से अधिक भारतीयों को शनिवार को वापस लाया जाएगा
ऑपरेशन गंगा के तहत शनिवार को 2,000 से अधिक भारतीय नागरिकों के निकाले जाने की उम्मीद है। केंद्र ने उन भारतीयों को निकालने के लिए एक एयरलिफ्ट अभियान शुरू किया है,
प्रधानमंत्री मोदी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा अर्चना
धार्मिक नगरी कहे जाने वाली वाराणसी के सांसद व देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को काशी में रोड शो किया। इस दौरान काशीवासियों ने उनके काफिले के रास्ते में उनका स्वागत किया। पीएम मोदी ने अपने रोड शो के दौरान बाबा विश्वनाथ की न सिर्फ पूजा अर्चना की बल्कि वहां मौजूद पुजारियों से भी बातचीत की। इसके अलावा उन्होंने काशी मंदिर के बाहर डमरू भी बजाया।
यूक्रेन में घायल हुए भारतीय छात्र के इलाज का खर्च उठाएगी सरकार : विदेश मंत्रालय
विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि सरकार ने यूक्रेन की राजधानी कीव में गोली लगने से घायल हुए भारतीय छात्र हरजोत सिंह के इलाज का खर्च उठाने का फैसला किया है। सिंह का कीव के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
यूक्रेन पर चर्चा हुई, लेकिन हिंद-प्रशांत क्वाड का अहम एजेंडा : विदेश मंत्रालय
भारत ने शुक्रवार को कहा कि क्वाड की बैठक में हिंद-प्रशांत क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित रहा, हालांकि यूक्रेन में स्थिति पर भी चर्चा की गयी।
UP चुनाव : EC ने अब्बास अंसारी के प्रचार करने पर 24 घंटे के लिए लगाई रोक
चुनाव आयोग ने शुक्रवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी उम्मीदवार अब्बास अंसारी पर उत्तर प्रदेश में चल रहे विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने पर 24 घंटे के लिए रोक लगा दी।
UN : रूस ने यूक्रेनी नागरिकों पर 3,700 से अधिक भारतीयों को जबरन बंधक बनाने का लगाया आरोप
रूस ने शुक्रवार को यूक्रेन के नागरिकों पर आरोप लगाया कि उन्होंने विभिन्न शहरों में 3,700 से अधिक भारतीय नागरिकों को जबरन बंधक बनाकर रखा है। रूस ने कहा कि उसकी सेना विदेशी नागरिकों की शांतिपूर्ण निकासी के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
भारत ने परमाणु केंद्रों पर हमलों के खिलाफ किया आगाह
यूक्रेन में जोपोरिज्जिया परमाणु संयंत्र पर रूस के हमले के बाद भारत ने शुक्रवार को आगाह किया कि परमाणु केंद्रों से संबंधित किसी भी दुर्घटना के जन स्वास्थ्य और पर्यावरण पर गंभीर परिणाम हो सकते हैं।