G20 बैठक के दौरान नागालैंड के हॉर्नबिल महोत्सव को प्रदर्शित करने की भारत की योजना
भारत एक दिसंबर को जी20 की अध्यक्षता ग्रहण करते समय नागालैंड के प्रसिद्ध हॉर्नबिल महोत्सव को प्रदर्शित करने की योजना बना रहा है।
J-K News: जम्मू कश्मीर में ड्रग्स का भंडाफोड़, पुलिस ने जब्त किए 800 किलों के मादक पदार्थ, 2 गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो लोगों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर उनके पास से 800 किलोग्राम डोडा-पोस्त बरामद किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
हुड्डा ने खट्टर सरकार पर साधा निशाना, कहा- किसानों के खिलाफ दर्ज मामले वापस न लेकर वादा खिलाफी की
कांग्रेस के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शुक्रवार को कहा कि हरियाणा सरकार ने कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के दौरान किसानों के विरुद्ध दर्ज सभी मामले वापस नहीं लेकर वादाखिलाफ की है।
चुनावी वादों की लहर, MCD की सेवाएं ‘घर पर’ मुहैया कराने के लिए ऐप बनाएगी भाजपा
नगर निगम चुनावों में जीत हासिल होने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की दिल्ली इकाई शहर के लोगों को उनके घर पर निगम की सुविधाएं मुहैया कराने के लिए एक मोबाइल ऐप विकसित करेगी।
Adani group: अडाणी ने कहा- विदेश में पारिवारिक कार्यालय खोलने की कोई योजना नहीं
अडाणी समूह के संस्थापक और चेयरमैन गौतम अडाणी का अपनी संपत्ति के प्रबंधन के लिए विदेशों में एक पारिवारिक कार्यालय स्थापित करने की कोई योजना नहीं हैं। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।ॉ
Uttarakhand News: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा. गहरी खाई में जा गिरी बस, अधिकांश लोगों की हुई मौत
उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक वाहन 600 मीटर गहरी खाई में गिर गया। इस वाहन में 10-12 यात्री सवार थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
IAS अभिषेक सिंह को इंस्टाग्राम पर पब्लिसिटी स्टंट करना पड़ा भारी, गुजरात चुनाव पर्यवेक्षक पद से हटाए गए
निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश के एक आईएएस अधिकारी को सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर अपने आधिकारिक कार्यों से संबंधित तस्वीरें पोस्ट कर ‘प्रचार हथकंडा’ अपनाने के आरोप में गुजरात विधानसभा चुनाव के सामान्य पर्यवेक्षक के पद से हटा दिया है।
गुजरात चुनाव में योगी की एंट्री, विपक्ष पर उठाए सवाल, कहा- क्या कांग्रेस के शासन में राम मंदिर…अनुच्छेद 370 को समाप्त करना संभव था
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण इसलिए संभव हो पा रहा है क्योंकि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार है।
असम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जिहादी विचारधारा सिखाने के आरोप में मदरसे पर FIR दर्ज
असम के कछार जिले में एक निजी मदरसे के खिलाफ कथित तौर पर ‘जिहादी विचारधारा सिखाने’ के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
केंद्रीय बिजली मंत्री RK Singh बोले- भंडारण महंगा होने से …24 घंटे बिजली की आपूर्ति व्यवहारिक नहीं
केंद्रीय बिजली मंत्री आरके सिंह ने शुक्रवार को कहा कि महंगे भंडारण के कारण 24 घंटे नवीकरणीय ऊर्जा से बिजली की आपूर्ति फिलहाल व्यवहारिक नहीं है। इसीलिए आपूर्ति संबंधित न्यूनतम जरूरतों को पूरा करने के लिये कोयला और गैस आधार बने हुए हैं।