संसद की गरिमा कायम रहे !
संसद के शीतकालीन सत्र में जिस तरह सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच अनावश्यक खींचतान हो रही है उससे संसदीय लोकतन्त्र की गरिमा प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकती।
नौसेना की जागीर बनी ‘वागीर’
भारत का अपना एक समुद्री इतिहास रहा है और समुद्री क्रियाकलापों का उल्लेख सर्वप्रथम ऋग वेद में मिलता है। प्राचीन काल से लेकर 13वीं शताब्दी तक हिन्द महासागर पर भारतीय उपमहाद्वीप का वर्चस्व कायम रहा।
पठान फिल्म के विवादित गाने को हटाने का विकल्प सेंसर बोर्ड के पास : उमा भारती
भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने बुधवार को कहा कि सेंसर बोर्ड के पास आगामी हिंदी फिल्म ‘पठान’ से विवादास्पद ‘बेशर्म रंग’ गीत को हटाने का विकल्प अब भी है। उन्होंने कहा कि अभिनेता ‘‘शाहरुख खान उनके खिलाफ इतनी नफरत के लिए खुद जिम्मेदार’’ हैं।
जेलेंस्की की अमेरिका यात्रा से पहले बाइडन प्रशासन की यूक्रेन के लिए 1.85 अरब डॉलर के सैन्य सहायता की घोषणा
यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की की पहली घोषित विदेश यात्रा से पहले अमेरिका ने कीव को 1.85 अरब डॉलर की सैन्य सहायता देने की घोषणा की है।
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, घने कोहरे का प्रकोप जारी ; उत्तर प्रदेश में वाहनों की भिडंत में 11 घायल
उत्तर भारत के बड़े हिस्से में बुधवार को कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी रहा और घने कोहरे की चादर छाई रही।
नेपाल की शीर्ष अदालत ने ‘सीरियल किलर’ चार्ल्स शोभराज को रिहा करने का दिया आदेश
नेपाल की सर्वोच्च अदालत ने बुधवार को ‘बिकिनी किलर’ और ‘द सर्पेंट’ के नाम से कुख्यात फ्रांसीसी ‘सीरियल किलर’ चार्ल्स शोभराज को उसकी सेहत के आधार पर रिहा करने का आदेश दिया। भारतीय और वियतनामी माता-पिता की संतान शोभराज हत्या के आरोप में वर्ष 2003 से उम्रकैद की सजा काट रहा है।
दिल्ली LG ने 3 डीडीए संस्थानों में कैफे, रेस्तरां रात 1 बजे तक खुले रखने की दी अनुमति
दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर वी.के. सक्सेना राष्ट्रीय राजधानी में रात के जीवन और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के पक्ष में हैं। उन्होंने कुतुब गोल्फ कोर्स, भलस्वा गोल्फ कोर्स और सिरी फोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रेस्तरां और कैफे को रात 1 बजे तक खुले रहने की अनुमति दी है।
अफगानिस्तान की रणनीति को लेकर असमंजस में पाकिस्तान
हाल में हमलों के बाद पाकिस्तान अफगान रणनीति को लेकर असमंजस में है, जिसने आलोचकों और सेवानिवृत्त राजनयिकों को अफगान तालिबान के प्रति अपनी नीति की समीक्षा के लिए मजबूर किया है, मीडिया रिपोटरें ने इसकी जानकारी दी है।
अमन सहरावत को सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण
विश्व अंडर-23 चैंपियन अमन सहरावत ने बुधवार को यहां राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम में सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में पुरुष 57 किग्रा फ्रीस्टाइल स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता।
IGI हवाई अड्डे पर बम की फर्जी सूचना
सोशल मीडिया पर एक चैट में दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई) पर बम धमाका कर उसे नष्ट करने की जानकारी मिलने के बाद यहां सुरक्षा उपाय सख्त करते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकवादरोधी प्रक्रियाओं को अपनाया।