उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है जहां दो मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। यह घटना छतारी कस्बे में देर रात के समय हुई है। इस घटना के बाद पुलिस और दमकल विभाग को मौके पर घटनास्थल पर बुलाया गया और सभी को बचाने के लिए बचाव अभियान चलाया गया। बता दें कि इस घटना में 2 लोगों की मौत हो गई है और 1 महिला गंभीर रूप से घायल है।
घायलों को अस्पताल ले जाया गया
पुलिस की जानकारी में पता चला की यह घटना रात की जिसमें 3 लोग मलबे में दब गए। पुलिस और दमकल विभाग को इस घटना की सूचना दी गई और मलबे में दबे हुए लोगों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू चलाया गया। घायलों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान चाचा राजेश और भतीजे सचिन की मौत हो गई। वहीं चाची की हालत अभी बेहद गंभीर बताई जा रही है।
एडीएम मौके पर घटनास्थल पर पहुंचे
जानकारी में पता चला की एडीएम वित्त एवं राजस्व अभिषेक सिंह को देर रात इस घटना की खबर मिली जिसके बाद पुलिस-प्रशासन, एनडीआरएफ और दमकल विभाग मौके पर घटनास्थल पर पहुचें और मलबे में दबे हुए लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। फ़िलहाल पुलिस अभी इस मामले की जांच कर रही है।
काफी पुरानी थी इमारत
पुलिस की जानकारी में पता चला की यह इमारत काफी 4 साल पुरानी थी। इस घटना की खबर सुनने के बाद जिला अधिकारी घटनास्थल पर पहुचें और उसका मुआयना करा। फ़िलहाल अभी इमारत गिरने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App




