कोलकाता में साउथ सिटी रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स परिसर स्थित टावर-3 में आज सुबह आग लगने की घटना सामने आई है। आग लगने की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलने पर दमकल विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर सात दमकल गाड़ियों को भेजा। वहीं आग लगने के कारण आस-पास घना धुआं फैल गया ,जिसके बाद सावधानी को ध्यान में रखते हुए, टावर की बिजली काट दी गई। जिसके बाद दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं अभी तक किसी के हताहत होने की खबर भी सामने नहीं आई हैं।
आग लगने से मचा हड़कंप
शुरुआती जानकारी के अनुसार आग सुबह करीब 8 बजे के आस-पास लगी थी। फायर विभाग के मुताबिक आग 28वीं मंजिल में लगी थी। घटना कि सूचना मिलने पर दमकल विभाग ने तुरंत घटना स्थल पर पहुंच कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अब आग लगने के बाद कितना नुकसान हुआ है इसका आकलन नहीं किया गया है और कोई सटीक जानकारी नहीं हैं।
दमकल विभाग की 7 गाड़ी मौजूद
साउथ सिटी रेजिडेंट्स एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी देबाशीष बसु ने बताया कि टावर 3 में आग लगने बात जब पता चली जादवपुर के पुलिस स्टेशन और दमकल विभाग को सूचना दी गई। जिसके बाद मौके पर 7 गाड़ी आई,जिन्होंने आग पर काबू पाने का लगातार प्रयास किया। उचांई अधिक होने के कारण दमकल विभाग को काफी मुश्किल हुई थी। आग पर पूरी तरह काबू पाने के लिए अभी भी फायर ऑपरेशन जारी हैं। आग लगने का कारण अभी सामने नही आया हैं, हालांकि अभी शॉर्ट सर्किट भी के कारण माना जा रहा हैं।


Download Android App
Download iOS App




