त्योहारों से पहले दिल्ली पुलिस ने 10 FIR दर्ज कर 1073 किलो पटाखे जब्त किए

Summary :

Delhi Police Action Before Festivals : त्योहारों के सीजन में पटाखों की मांग बढ़ने के साथ ही इनके अवैध भंडारण और बिक्री पर दिल्ली पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उत्तरी जिला पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर अलग-अलग इलाकों से 1073.426 किलो पटाखे जब्त किए हैं। इस मामले में पांच थानों में कुल 10 एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस की कार्रवाई में सबसे ज्यादा पटाखे सब्जी मंडी इलाके से बरामद हुए हैं। यहां तीन अलग-अलग जगहों से 622.88 किलो पटाखे जब्त किए गए। डीसीपी उत्तरी जिला निहारिका भट्ट के…

Delhi Police Action Before Festivals : त्योहारों के सीजन में पटाखों की मांग बढ़ने के साथ ही इनके अवैध भंडारण और बिक्री पर दिल्ली पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उत्तरी जिला पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर अलग-अलग इलाकों से 1073.426 किलो पटाखे जब्त किए हैं। इस मामले में पांच थानों में कुल 10 एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस की कार्रवाई में सबसे ज्यादा पटाखे सब्जी मंडी इलाके से बरामद हुए हैं। यहां तीन अलग-अलग जगहों से 622.88 किलो पटाखे जब्त किए गए।

डीसीपी उत्तरी जिला निहारिका भट्ट के मार्गदर्शन में एडिशनल डीसीपी पुखराज कमल गुप्ता के नेतृत्व की टीम ने यह कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि त्योहारों के दौरान बाजारों और रिहायशी इलाकों में पटाखों का अवैध भंडारण लोगों के लिए खतरा बन सकता है। इसे देखते हुए पुलिस की टीमें लगातार ऐसे लोगों पर नजर रख रही हैं, जो बिना अनुमति पटाखे जमा कर रहे हैं या उनकी बिक्री कर रहे हैं। 16 से 27 अक्टूबर के बीच चलाए गए अभियान में लाहौरी गेट, बुराड़ी, कोतवाली, बाड़ा हिंदू राव और सब्जी मंडी थाना पुलिस ने कार्रवाई की।

सब्जी मंडी इलाके में पुलिस ने तीन मामलों में 622.88 किलो पटाखे बरामद किए। वहीं कोतवाली थाना क्षेत्र में अंगूरी बाग फूल वाला रोड और चांदनी चौक के मोती सिनेमा के पास से 107.6 किलो पटाखे जब्त किए गए। बाड़ा हिंदू राव के महावीर बाजार से तीन मामलों में 178.5 किलो पटाखे बरामद हुए। इसके अलावा लाहौरी गेट में सर शोभा सिंह पॉलीक्लिनिक के सामने से 88.916 किलो और बुराड़ी के हिमगिरी इलाके से 75.530 किलो पटाखे जब्त किए गए।

दुकानदारों और लोगों से की अपील

पुलिस का कहना है कि त्योहारों के दौरान बाजारों में लोगों की भीड़ बढ़ जाती है। ऐसे में दुकानों, मकानों या भीड़भाड़ वाले इलाकों में पटाखों का गलत तरीके से भंडारण आग लगने और बड़े हादसे का कारण बन सकता है। पुलिस ने दुकानदारों और व्यापारियों से नियमों का पालन करने की अपील की है। साथ ही लोगों से कहा है कि कहीं भी पटाखों की अवैध बिक्री या भंडारण दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Sumant Chaudhary