न्यू अशोक नगर से सराय काले खां तक नमो भारत ट्रेन का ट्रायल रन सफल

Himanshu Negi

NCRTC ने दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर के संचालन में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

नमो भारत ट्रेन का ट्रायल न्यू अशोक नगर से सराय काले खां स्टेशन के बीच शुरू हुआ।

मैन्युअल मोड में नमो भारत ट्रेन को कम गति से डाउन लाइन पर चलाया गया। 

नमो भारत ट्रेन ने पहली बार यमुना नदी को पार किया। 

लगभग 1.3KM लंबा यह पुल 32 पिलर्स पर बना है। 

सराय काले खां स्टेशन तक जाने के लिए नमो भारत ट्रेन ने बारपुला फ्लाईओवर और रिंग रोड को पार किया।

न्यू अशोक नगर से सराय काले खां तक के बीच की दूरी करीब 4.5 KM है।

स्टेशन के 5 प्रवेश और निकास गेट पर फिनिशिंग का कार्य चल रहा है।