Shweta Rajput
हिन्दू धर्म में मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित है। ये दिन हनुमानजी की पूजा-अर्चना का वार माना जाता है। इस दिन हनुमान जी को उनकी प्रिय वस्तुएं उन पर अर्पण की जाती हैं
इस दिन लोग हनुमान जी लाल चोला और सिंदूर चढ़ाते हैं। लेकिन क्या आप इसके पीछे का कारण जानते हैं। आइए जानते हैं कि मंगलवार के दिन ही क्यों चढ़ता है हनुमान जी को लाल चोला
दरअसल इसके पीछे एक पौराणिक कथा बहुत प्रसिद्ध है। एक बार हनुमानजी ने मासा सीता को मांग में सिंदूर लगाते हुए देखा और काफी आश्चर्यपूर्वक होकर माता सीता से प्रश्न पूछा
माता! आपने यह लाल द्रव्य मस्तक पर क्यों लगाया है? उसका क्या कारण है। इसका उत्तर देते हुए माता सीता ने प्रसन्न होकर कहा, कि- पुत्र! मेरे स्वामी श्रीराम की लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन की कामना के लिए मांग में सिंदूर लगाती हूं
माता सीता ने कहा कि- सिंदूर लगाने से उसके स्वामी दीर्घायु हो जाते हैं और साथ ही मुझ से प्रसन्न भी रहते हैं। इसके बाद हनुमानजी ने काफी विचार किया कि-इतने से सिंदूर से मेरे प्रभु राम को इतना लाभ मिलता है तो फिर क्यों ना इसे सारे शरीर पर पोत लिया जाए
हनुमानजी ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उन्होंने सोचा की ऐसा करने से प्रभु राम अमर हो जायेंगे। इसके बाद हनुमानजी अपने पूरे शरीर पर सिंदूर पोतकर सभा में पहुंचे
हनुमानजी को देखकर श्रीराम उनकी ये भक्तिभाव और भोलेपन को देखकर द्रवित हो गए और उसी दिन से बजरंग बली को सिंदूर चढ़ाने की परंपरा शुरू हो गई
इस परंपरा का पालन हर भक्त आज तक करता आ रहा है। ऐसा करने से हनुमान जी अपने भक्तों को बुद्धि और विद्या प्रदान करते हैं और हर संकट में उनकी रक्षा करते हैं