Hyundai और IIT दिल्ली मिलकर करेंगे बैटरी सिस्टम पर रिसर्च

Himanshu Negi

हुंडई मोटर ग्रुप ने नया रिसर्च सेंटर स्थापित करने के लिए आईआईटी दिल्ली के साथ साझेदारी की है।

इस साझेदारी में इलेक्ट्रिफिकेशन और बैटरी सिस्टम पर जोर दिया जाएगा।

इस साझेदारी के तहत दोनों पक्ष हुंडई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना करेंगे।

दो वर्षों में लगभग 3.5 मिलियन डॉलर का निवेश करने की योजना बनाई है।

बैटरी डिजाइन और परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए नई मटेरियल और कंपोनेंट्स पर ध्यान दिया जाएगा।

नई दिल्ली में इस साझेदारी समझौते पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

हुंडई मोटर इंडिया ने भारत से निर्यात के 25 साल पूरे कर दिए है।

अब तक कंपनी ने दुनिया भर में 3.7 मिलियन से अधिक वाहन भेजे हैं।