आज से भक्तों के लिए खुले केदारनाथ धाम के कपाट, जानें पवित्र धाम का महत्व

Himanshu Negi

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की शुरूआत हो गई है। आज केदारनाथ धाम के कपाट खोल दिए गए है।

आज सुबह शुभ मुहूर्त पर आर्मी बैंड की धुन के साथ और पूजा-पाठ करके केदारनाथ धाम के कपाट सुबह खोल दिए गए।

केदारनाथ 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक ज्योतिर्लिंग है।

माना जाता है कि केदारनाथ धाम के दर्शन करने से पाप से मुक्ति मिलती है।

केदारनाथ धाम में भैरवनाथ जी के भी दर्शन करने चाहिए।

केदारनाथ धाम के कपाट 6 महीने के लिए खोले जाते है।

मान्यता है कि कपाट बंद करने पर दीपक जलाया जाता है और 6 महीनें बाद यह दीपक जलता हुआ मिलता है।

केदारनाथ धाम उत्तराखंड के जिला रुद्रप्रयाग के गौरीकुंड में स्थित है। गौरीकुंड से ही केदारनाथ यात्रा के लिए पैदल यात्रा शुरू होती है।