Health Tips: गर्मियों में ज्यादा आम खाना पड़ सकता है भारी, जानें कितने खाना है सही

Khushi Srivastava

आम को फलों का राजा कहते हैं। खासकर गर्मियों में ये काफी लोकप्रिय रहता है। लेकिन गर्मियों में आम का अधिक सेवन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।

आम में फ्रक्टोज नाम का नैचुरल शुगर होता है इसलिए ज्यादा आम खाने से डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है।

आम में कैलोरी भी ज्यादा पाई जाती है, इससे वजन बढ़ सकता है

इसमें फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है, इसलिए इससे पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं

अगर आपको आम से एलर्जी है तो इसे खाने से आपको रैशेज और खुजली की समस्या हो सकती है

आम की तासीर गर्म होती है। ज्यादा मात्रा में खाने से चेहरे पर मुंहासे भी निकल सकते हैं

विषशज्ञों के अनुसार एक दिन में एक से दो आम ही खाने चाहिए। डायबिटीज के मरीज चिकित्सक की सलाह के बाद ही आम का सेवन करें

Disclaimer. यह लेख सामान्य जानकारी पर आधारित है। यहां बताई गई विधि, तरीके और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें