Neha Singh
कई बार लोग खाना बनाते या खाते समय अपने कपड़ों पर तेल या मसाले गिरा देते हैं।ऐसे में कपड़ों पर दाग लगना बहुत आम बात है।
आइए जानते हैं कि अगर कपड़ों पर तेल लग जाए तो उसे कैसे साफ करें।
तेल के दाग पर बेकिंग सोडा लगाएं और कुछ देर के लिए छोड़ दें ताकि बेकिंग सोडा तेल को सोख ले।
दूसरा उपाय है नींबू, जो एक प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट है।
नींबू को आधा काटकर दाग पर रगड़ें ताकि कपड़ों से तेल आसानी से निकल जाए।
कपड़ों से तेल हटाने के लिए टैल्कम पाउडर भी एक सस्ता और अच्छा उत्पाद है।
कपड़ों पर जहां तेल गिरा है, वहां अपनी उंगलियों से टैल्कम पाउडर लगाएं।
फिर इसे करीब 20 मिनट के लिए छोड़ दें और जब सारा तेल निकल जाए तो उसे धो लें।