Prachi Kumawat
सामग्री :
ठंडा दूध: 3 कप दूध, पानी: आवश्यकतानुसार, चीनी: 6 बड़े चम्मच, सूखी गुलाब की पंखुड़ियां: 2 बड़े चम्मच, 1/2 कप ठंडा पानी, गुलाब का शरबत: 2 चम्मच, तरबूज का रस: 1 कप, तरबूज: 4 से 5 कटा हुआ टुकड़ा, बर्फ के टुकड़े : शरबत बनाने के अनुसार
एक जग में ठंडा दूध, पानी और तरबूज का रस डालें
इन सबको अच्छे से मिला लें
इसके बाद इसमें गुलाब का शरबत और चीनी डालें और उसे अच्छे से मिला लें
इस शरबत को अब आप एक कांच के गिलास में डाल लें
तरबूज के छोटे-छोटे कटे हुए टुकड़ों को इस शरबत के ऊपर दाल के सजा लें
इसके बाद इसमें गुलाब की पंखुड़ियां और बर्फ के टुकड़े को डाल लें
आपका मोहब्बत का शरबत बनकर तैयार है