Unhealthy Habits: दोपहर के खाने में कभी न खाएं ये चीजें, पड़ सकता है भारी

Khushi Srivastava

कई बार लंच में खाना खाने का मन नहीं होता तो लोग कुछ भी खा कर पेट भर लेते हैं। लेकिन यह स्वास्थ पर बहुत ही गलत प्रभाव डालता है

आइए जानते हैं कि लंच में क्या-क्या चीजें नहीं खानी चाहिए

ज्यादा तेल मसाले वाले खाने से बचें जैसे कचौरी, पकोड़े, समोसा आदि

दोपहर के खाने में कभी भी जंक फूड या प्रोसेस्ड फूड न खाएं। यह आपका पेट तो भर देते हैं लेकिन इससे आपका वजन भी बढ़ सकता है

लंच में व्हाइट ब्रेड का के सेवन से बचें। यह शरीर में ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा देते हैं

खाने के साथ सोडा, कोल्ड ड्रिंक या कोई भी पैकेज्ड जूस न पीएं। इससे आपका वजन बढ़ सकता है

मिठाई, पेस्ट्री, केक और आइसक्रीम जैसी हाई-कैलोरी डेजर्ट्स को सेवन कम ही करें। इसमें फैट और शुगर ज्यादा मात्रा में होता है, ये आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं

Disclaimer: इस लेख में बताई गई विधि, तरीके और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। यह सामान्य जानकारी पर आधारित है, Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है