Neha Singh
भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात हैं। भारत ने पहलगाम हमले का बदला लेते हुए ऑपरेशन सिंदूर चलाया है।
आज भारत को अमेरिका समेत पूरी दुनिया का साथ मिल रहा है
अमेरिकी विदेश मंत्री ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से फोन पर बात की है और तनाव को तुरंत कम करने को कहा है
लेकिन एक समय ऐसा भी था जब अमेरिका ने पाकिस्तान के समर्थन में भारत के खिलाफ युद्धपोत भेजे थे
आइए आपको बताते हैं कि अमेरिका ने पाकिस्तान के समर्थन में युद्धपोत क्यों भेजे
1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान अमेरिका ने पाकिस्तान की मदद के लिए बंगाल की खाड़ी में यूएसएस एंटरप्राइज और टास्क फोर्स 74 को भेजा था
अमेरिका ने पाकिस्तान के समर्थन में युद्धपोत इसलिए भेजे क्योंकि उसे सोवियत संघ के साथ भारत के संबंधों की चिंता थी
इसके साथ ही अमेरिका ने पाकिस्तान और पूर्वी पाकिस्तान को अलग होने से रोकने के लिए भी पाकिस्तान के समर्थन में युद्धपोत भेजे
सातवां बेड़ा अमेरिकी नौसेना का सबसे बड़ा अग्रिम तैनाती वाला बेड़ा है। यह प्रशांत क्षेत्र में स्थित है और इसमें 50 से 70 जहाज, 150 हवाई जहाज और 27,000 नौसैनिक शामिल हैं