Aaj Ka Mausam 3 October: दशहरा के बाद दिल्ली में बरसेंगे बादल, UP-बिहार में बारिश का अलर्ट, जानें आज का ताजा वेदर अपडेट

दशहरा के बाद दिल्ली में बरसेंगे बादल, UP-बिहार में बारिश का अलर्ट, जानें आज का ताजा वेदर अपडेट

Aaj Ka Mausam 3 October

Aaj Ka Mausam 3 October:  नवरात्रि के बाद मौसम में बदलाव आया है। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई है। बीते दिनों हुई बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। अब ठंडक का एहसास भी होने लगा है। पिछले कुछ दिनों दिल्ली एनसीआर में लगातार बारिश हो रही है। वहीं आज की बात करें तो आज भी दिल्ली में बारश होने के आसार हैं। यूपी -बिहार में भी अलर्ट जारी किया गया है। चलिए जानते हैं आज देशभर में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है।

Delhi NCR Weather

दिल्ली में गुरुवार शाम हुई बारिश के बाद तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। सुबह हल्की ठंड महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार यह तो सिर्फ एक झलक थी, असली बारिश शुक्रवार को देखने को मिल सकती है। आज दिल्ली-एनसीआर के ज़्यादातर इलाकों में मूसलाधार बारिश का अनुमान है। अगर पूर्वानुमान सही साबित होता है, तो तापमान में और गिरावट आ सकती है।

Delhi NCR Weather
Delhi NCR Weather

Uttar Pradesh Weather

उत्तर प्रदेश में आज मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अयोध्या, बहराइच, खीरी, आजमगढ़, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर और बांदा जैसे जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Bihar Weather

बिहार के पूर्वी और उत्तरी हिस्सों में 3 से 7 अक्टूबर के बीच भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में अत्यधिक वर्षा और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी है। लोगों को खुले में रहने, पेड़ों के नीचे खड़े होने और खेतों में काम करने से बचने की सलाह दी गई है।

Uttarakhand Weather

उत्तराखंड के कई जिलों में आज मध्यम से तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। देहरादून, नैनीताल, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, चंपावत और उधम सिंह नगर में भारी वर्षा की संभावना है। लोगों से सतर्क और सावधान रहने की अपील की गई है।

Uttarakhand Weather
Uttarakhand Weather

Madhya Pradesh Weather

मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम फिर सक्रिय हो गया है। जबलपुर सहित 17 जिलों में भारी से अति भारी वर्षा की संभावना है। रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली जिलों में अगले 24 घंटों में करीब 8 इंच तक बारिश हो सकती है। यह मौसम प्रणाली 4 अक्टूबर तक सक्रिय बनी रह सकती है।

Punjab Weather

मानसून की विदाई के बाद पंजाब में फिर से मौसम परिवर्तन की संभावना है। 4 अक्टूबर से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते तीन दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। हवाएं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। मौसम विभाग चंडीगढ़ ने 5 से 8 अक्टूबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

Punjab Weather
Punjab Weather

Rajasthan Weather

राजस्थान में भी झमाझम बारिश का दौर जारी है। गुरुवार से एक परिसंचरण तंत्र और ट्रफ लाइन के सक्रिय होने से राज्य में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को नागौर और आसपास के क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। कुल 12 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट है।

ये भी पढ़ें- दशहरा पर एमपी में बड़ा हादसा, मूर्ति विसर्जन के लौट रही ट्रॉली तालाब में गिरी, 11 की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।