Banka Election Result: बांका में 6 में 6 सीटों पर NDA की जीत, सुभाष बराला की रणनीति और CM नायब सैनी के सहयोग से बना विजयी मॉडल

Banka Election Result

Banka Election Result: बिहार चुनावों में बांका लोकसभा क्षेत्र में एनडीए की ऐतिहासिक सफलता के पीछे हरियाणा से पहुंचे राज्यसभा सांसद सुभाष बराला की मेहनत, संगठनात्मक समझ और लगातार किए गए फील्ड वर्क को अहम माना जा रहा है। संगठन ने उन्हें बांका लोकसभा की 6 विधानसभा सीटों—कटोरिया, बांका, अमरपुर, धोरैया, बेलहर और सुल्तानगंज— की जिम्मेदारी सौंपी थी, जिसे उन्होंने 100% स्ट्राइक रेट के साथ पूरा किया।

Banka Election Result: दर्जनों बैठकों का संचालन

Banka Election Result
Banka Election Result

बराला ने चुनाव के दौरान मंडल शक्ति केंद्र से लेकर बूथ कमेटी तक दर्जनों बैठकों का संचालन किया। उन्होंने हर बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय किया, कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया और स्थानीय टीमों के साथ लगातार संवाद रखा। उनकी रणनीति का मूल आधार था—संगठन को केंद्र में रखकर चुनाव लड़ना, जिसका परिणाम सभी छह सीटों पर जीत के रूप में सामने आया।

Banka News Today: सुभाष बराला की मजबूत पकड़

बांका की चार सीटें जदयू और दो सीटें भाजपा गठबंधन के हिस्से में थीं, और सभी पर जीत मिलना सुभाष बराला की मजबूत पकड़ और नेतृत्व क्षमता का प्रमाण माना जा रहा है। इस सफलता का महत्वपूर्ण श्रेय हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सहयोग और मार्गदर्शन को भी दिया जा रहा है। चुनाव अभियान के लिए आवश्यक समन्वय, संसाधन और संगठनात्मक सहयोग हरियाणा की ओर से मजबूती से उपलब्ध कराया गया।

Bihar Election 2025: CM सैनी का पूरा समर्थन

मुख्यमंत्री सैनी ने खुद संगठन को बिहार में प्रभावी भूमिका निभाने के लिए पूरा समर्थन दिया और लगातार फीडबैक लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। सैनी के नेतृत्व में हरियाणा भाजपा का मजबूत संगठनात्मक ढांचा बना, जिसका सीधा लाभ बिहार अभियान को मिला। सुभाष बराला ने भी माना कि हरियाणा भाजपा और मुख्यमंत्री नायब सैनी के सहयोग के बिना इतनी बड़ी जीत संभव नहीं थी। दोनों राज्यों के संगठन के बीच तालमेल इस अभियान की सबसे बड़ी शक्ति रहा।

Subhash Barala News

Subhash Barala News
Subhash Barala News

बिहार के बांका में मिली यह 6-0 की जीत बताती है कि जब राजनीतिक नेतृत्व, संगठन और बूथ स्तर तक सक्रिय कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करते हैं, तो परिणाम ऐतिहासिक होते हैं। सुभाष बराला की जमीनी मेहनत और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सहयोग ने मिलकर एनडीए के लिए बिहार में एक मजबूत और विजयी मॉडल तैयार किया।

ALSO READ: Bihar Election: एनडीए की प्रचंड जीत पर महिलाओं में खुशी की लहर, लगे लगे जय नीतीश, जय मोदी और जय जय श्री राम के नारे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।