Bihar CM Oath: आज 10वीं बार CM पद की शपथ लेंगे नीतीश कुमार, PM मोदी समेत कई दिग्गज नेता होंगे शामिल

Bihar CM Oath

Bihar CM Oath:  बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद एनडीए नई सरकार का गठन करने जा रही है। बुधवार को नीतीश कुमार को एनडीए का नेता चुना गया और आज वह गांधी मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए बुधवार रात केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित एनडीए के बड़े नेता पटना पहुंचे।

Bihar CM Oath: मुख्यमंत्री पद की शपथ

Bihar CM Oath: मुख्यमंत्री पद की शपथ
Bihar CM Oath: मुख्यमंत्री पद की शपथ (source: social media)

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि बिहार की जनता ने एनडीए को बहुत प्यार दिया है, नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी को आशीर्वाद दिया है। पूरे देश में उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार में जिस तरह से एनडीए जीती है उससे पता चलता है कि केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों से जनता बहुत खुश है।

Nitish Kumar Oath Ceremony: गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह

पटना के गांधी मैदान में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा। इसे लेकर गांधी मैदान में व्यापक तैयारी चल रही है। समारोह में आम जनता से लेकर खास लोगों के जुटने की संभावना को देखते हुए तैयारी की जा रही है। बता दें कि एक दिन पहले नीतीश कुमार ने गांधी मैदान पहुंचकर नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी का जायजा लिया था। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने मंच पर अतिथियों के बैठने की व्यवस्था एवं अन्य उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली थी।

Bihar Election 2025: NDA की प्रचंड जीत

NDA की प्रचंड जीत
NDA की प्रचंड जीत

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को कुल 202 सीटें मिली हैं। भाजपा ने 89 सीटों पर जीत दर्ज की। दूसरे नंबर पर नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड) 85 सीटों के साथ है। वहीं, चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (आर) ने 19 सीटों पर जीत दर्ज की। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) को पांच और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को चार सीटों पर जीत मिली है।

ALSO READ: बिहार में एक बार फिर नीतीशे सरकार, बैठक में चुने गए विधायक दल के नेता; सम्राट चौधरी-विजय सिन्हा के नाम पर भी लगी मुहर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।