राज्यपाल चौहान ने अपने शोक संदेश में कहा, ''बिरजू महाराज ने भारतीय कथक नृत्य कला को विश्व भर में विशिष्ट पहचान दिलायी। उन्हें पद्म विभूषण, संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार तथा कालिदास सम्मान जैसे पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। उनके निधन से कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।''