Bihar Vidhan Sabha: 1 दिसंबर से बिहार विधानसभा सत्र शुरू, नए विधायक लेंगे शपथ, जानें क्या होगा ख़ास

1 दिसंबर से बिहार विधानसभा सत्र शुरू, नए विधायक लेंगे शपथ, जानें क्या होगा ख़ास

Bihar Vidhan Sabha

Bihar Vidhan Sabha: बिहार में नई सरकार का गठन हो गया है। पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश कुमार समेत 26 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाने के लिए जदयू के नरेंद्र नारायण यादव बिहार विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर बनाए गए हैं। अब बिहार विधानसभा के नए सत्र का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 18वीं बिहार विधानसभा के प्रथम सत्र का पांच दिवसीय कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। एक दिसंबर से पांच दिसंबर तक विधानसभा सत्र चलेगा। प्रोटेम स्पीकर नरेंद्र नारायण यादव 1 दिसंबर यानी सोमवार को नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे।

Bihar News Today: कब होगा बिहार विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव?

Bihar Vidhan Sabha
Bihar Vidhan Sabha

2 दिसंबर यानी मंगलवार को बिहार विधानसभा के अध्यक्ष का चुनाव होगा। 3 दिसंबर यानी बुधवार को सुबह 11:30 बजे बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों की बैठक में राज्यपाल का अभिभाषण होगा। राज्यपाल द्वारा प्रख्यापित अध्यादेशों की प्रमाणीकृत प्रतियों को सभा पटल पर रखा जाना है। राज्यपाल के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर 4 दिसंबर यानी गुरुवार को वाद-विवाद एवं सरकार का उत्तर होगा। 5 दिसंबर यानी शुक्रवार को द्वितीय अनुपूरक व्यय विवरणी पर वाद-विवाद, मतदान एवं तत्संबंधी विनियोग विधेयक।

Bihar MLA Oath Ceremony: अभी कौन है प्रोटेम स्पीकर?

Bihar Vidhan Sabha
Bihar Vidhan Sabha

बता दें कि बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने सोमवार को नरेंद्र नारायण यादव को बिहार विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ दिलाई। नरेंद्र नारायण यादव मधेपुरा जिले की आलमगंज विधानसभा सीट से लगातार आठवीं बार विधायक चुने गए हैं। वे जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता हैं।

Bihar Vidhan Sabha: नवीन कुमार को 55 हजार 465 वोटों से हराया

विधानसभा चुनाव 2025

विधानसभा चुनाव 2025 में नरेंद्र नारायण यादव ने महागठबंधन की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के नवीन कुमार को 55 हजार 465 वोटों से हराया था। नरेंद्र नारायण यादव को 1 लाख 38 हजार 401 वोट मिले, जबकि नबीन कुमार ने 82 हजार 936 वोट प्राप्त किए। इस सीट पर जन सुराज के सुबोध कुमार सुमन तीसरे नंबर पर रहे। ये भी पढ़ें:

 ‘सदियों के घाव भर रहे हैं…भारत को गुलामी की मानसिकता से मुक्त करके रहेंगे’, राम मंदिर ध्वजारोहण के बाद बोले PM Modi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।