बिहार चुनाव में एनडीए को बहुमत मिलने के बाद नीतीश कुमार के राजतिलक की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस बीच बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने नीतीश कुमार से एक अपील की है। उन्होंने बिहार में शराबबंदी में संशोधन करने की मांग करते हुए कहा, राज्य में भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है।
निशिकांत दुबे ने ट्वीट करते हुए लिखा, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से आग्रह है कि शराबबंदी में कुछ संशोधन करें,क्योंकि जिनको पीना या पिलाना है वे नेपाल, बंगाल, झारखंड, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ का रास्ता अपनाते हैं,इससे राजस्व की हानि, होटल उद्योग प्रभावित तथा पुलिस, एक्साइज भ्रष्टाचार को बढ़ावा देते हैं।
बिहार के मुख्यमंत्री @NitishKumar जी से आग्रह है कि शराब बंदी में कुछ संशोधन करें,क्योंकि जिनको पीना या पिलाना है वे नेपाल,बंगाल,झारखंड,उत्तरप्रदेश,मध्यप्रदेश,छत्तीसगढ़ का रास्ता अपनाते हैं,इससे राजस्व की हानि,होटल उद्योग प्रभावित तथा पुलिस, एक्साइज भ्रष्टाचार को बढ़ावा देते हैं
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) November 13, 2020
नीतीश कुमार की सरकार में लिए गए शराबबंदी के फैसले को अहम माना जाता है, जिसके कारन महिला वोटरों का समर्थन मिलता है। बीजेपी सांसद की यह प्रतिक्रिया ऐसे वक्त में आई है, जब बिहार में सरकार बनाने की कवायद चल रही है। बिहार के उप मुख्यमंत्री के लिए दलित बीजेपी नेता कामेश्वर चौपाल का नाम सामने आ रहा है। हालांकि इस पर अभी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।


Download Android App
Download iOS App



