Kaun Hai Prem Kumar : BJP के प्रेम कुमार सर्वसम्मति से बने बिहार विधानसभा अध्यक्ष, जानें कौन हैं ये दिग्गज 1

BJP के प्रेम कुमार सर्वसम्मति से बने बिहार विधानसभा अध्यक्ष, जानें कौन हैं ये दिग्गज

Kaun hai Prem Kumar

Kaun hai Prem Kumar: भाजपा के नेता और गया सदर के विधायक प्रेम कुमार को मंगलवार को बिहार विधानसभा में सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। अध्यक्ष निर्वाचन के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने नव निर्वाचित अध्यक्ष को आसन तक पहुंचाया।

Bihar New Chairman: निर्वाचित चुने गए प्रेम कुमार

Kaun hai Prem Kumar
Prem Kumar

इससे पहले प्रोटेम स्पीकर नरेंद्र नारायण यादव ने उनके सर्वसम्मति से निर्वाचित होने की घोषणा की। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सर्वसम्मति से प्रेम कुमार को विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई और शुभकामना दी है। उन्होंने कहा कि प्रेम कुमार लंबे समय से इस विधानसभा के सदस्य हैं। वे काफी अनुभवी हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी सदस्यों से खड़ा होकर शुभकामना देने का भी आग्रह किया।

Bihar Vidhansabha Session 2025: इन नेताओं ने दी बधाई

इसके बाद सभी सदस्यों ने खड़े होकर अध्यक्ष को बधाई दी। इसके बाद उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने भी नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रेम कुमार को बधाई और शुभकामना दी। सभी ने उनके अनुभव की चर्चा की और सदन को इसका लाभ मिलने की आशा व्यक्त की।

Kaun hai Prem Kumar: कौन हैं प्रेम कुमार?

Kaun hai Prem Kumar
 Prem Kumar

बता दें कि सोमवार को गया सदर से निर्वाचित प्रेम कुमार ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया था। उनका निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा था। प्रेम कुमार भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं और वे गया सदर विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। वे इस सीट से इस बार लगातार नौवीं बार विधायक चुने गए हैं। बिहार सरकार में उन्होंने विभिन्न विभागों के मंत्री का दायित्व भी सफलतापूर्वक निभाया है।

BJP Leader Prem Kumar: प्रेम कुमार का राजनीतिक इतिहास

बता दें कि प्रेम कुमार पहली बार 1990 में विधायक बने थे और तब से लगातार नौ बार जीत दर्ज कर चुके हैं। अत्यंत पिछड़े वर्ग के नेताओं में अपनी पहचान बना चुके हैं। 2015 से 2017 तक वे नेता विरोधी दल रहे हैं। पहली बार वे वर्ष 2005 में नीतीश सरकार में मंत्री बने थे। इसके बाद 2010, 2017 से 2020 और 2020 से 2024 तक कैबिनेट के मंत्री रहे। इससे पहले भाजपा के नेता नंद किशोर यादव विधानसभा अध्यक्ष थे।

यह भी पढ़ें: घर का सपना होगा पूरा! PMAY पर ऐसे करें अप्लाई और पाएं पक्का मकान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।