NDA Manifesto 2025: 1 करोड़ नौकरियां, PG तक मुफ्त शिक्षा, NDA का घोषणा पत्र आधुनिक बिहार बनाने का रोडमैप

NDA Manifesto 2025

NDA Manifesto 2025: बिहार में चुनावी माहौल गर्माता जा रहा है। चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने के लिए जोरों शोरों से प्रचार किया जा रहा है।  आज पटना में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपना घोषणा पत्र जारी किया। बता दें कि राजधानी के होटल मौर्य में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घोषणा पत्र को जारी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान, ‘हम’ प्रमुख जीतनराम मांझी और आरएलएम के उपेंद्र कुशवाहा सहित एनडीए के तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

NDA Manifesto 2025: सुनहरे भविष्य की गारंटी का वादा

NDA Manifesto 2025
NDA Manifesto 2025

घोषणा पत्र में रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तीकरण और किसानों की समृद्धि पर विशेष जोर दिया गया है। एनडीए ने कहा कि यह संकल्प पत्र बिहार को अगले पांच वर्षों में आत्मनिर्भर, विकसित और आधुनिक राज्य बनाने का रोडमैप है। NDA ने हर युवा के ‘सुनहरे भविष्य की गारंटी’ का वादा किया है। संकल्प पत्र के अनुसार, 1 करोड़ से अधिक सरकारी नौकरियां और रोजगार के अवसर खोले जाएंगे। हर जिले में मेगा स्किल सेंटर खोले जाएंगे, जो वैश्विक स्तर के ‘ग्लोबल स्किलिंग सेंटर’ के रूप में विकसित होंगे।

NDA Bihar Manifesto Highlights: MSP गारंटी योजना

महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 2 लाख रुपए तक की सहायता दी जाएगी। 1 करोड़ महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ और ‘कोटिपति मिशन’ के माध्यम से उद्यमिता से जोड़ा जाएगा, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें। किसानों के लिए ‘किसान सम्मान एवं MSP गारंटी योजना’ लाई जाएगी। हर किसान को हर साल 3,000 रुपए की मदद दी जाएगी। साथ ही पंचायत स्तर पर धान, गेहूं, दलहन और मक्का की MSP पर खरीद सुनिश्चित की जाएगी। 1 लाख करोड़ रुपए के एग्री-इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश से मत्स्य, दुग्ध और कृषि मिशन को गति दी जाएगी।

Key Promise in NDA Manifesto: KG से PG तक मुफ्त शिक्षा

NDA ने घोषणा पत्र जारी किया
NDA ने घोषणा पत्र जारी किया

घोषणा पत्र में KG से PG तक मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का वादा किया गया है। हर जिले के स्कूलों का कायाकल्प किया जाएगा और वर्ल्ड क्लास एजुकेशन एस्टेट की स्थापना होगी। स्वास्थ्य क्षेत्र में हर जिले में मेडिकल कॉलेज और आधुनिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बनाए जाएंगे।

Make in Bihar Mission: 4 नए शहरों में मेट्रो सेवा

NDA ने बिहार में 7 नए एक्सप्रेसवे, 3,600 किमी रेल ट्रैक के आधुनिकीकरण और 4 नए शहरों में मेट्रो सेवा शुरू करने की घोषणा की है। औद्योगिक क्रांति के लिए 1 लाख करोड़ रुपए के निवेश से 10 नए इंडस्ट्रियल पार्क और ‘मेक इन बिहार’ मिशन शुरू किया जाएगा।

ALSO READ: Mokama Murder Case: लालू के करीबी, मोकामा में चलता था नाम, बिहार चुनाव से पहले खूनी खेल, जानें कौन थे दुलारचंद यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।