बिहार में सियासी हलचल के बीच नीतीश कुमार ने नहीं दिया इस्तीफा; कैबिनेट मंत्री ने बताई चौंकाने वाली वजह

Nitish Kumar resignation

Nitish Kumar resignation: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम आने के तीन बाद 17 नवंबर, सोमवार को जनता दल यूनाइटेड के नेता नीतीश कुमार और बिहार के मौजूदा मुख्यमंत्री ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाक़ात की। हालांकि, मुलकाता से पहले खबर आई थी कि आज सोमवार को मुख्यमंत्री अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौपेंगे। हालांकि, इसी बीच एक खबर आई है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अभी इस्तीफा नहीं दिए हैं। राजभवन जाने से पहले नीतीश कुमार ने सरकार की आखिरी मत्रिमंडल की बैठक की। बैठक में मंत्रिमंडल को भंग करने के प्रस्ताव पास हुआ।

Nitish Kumar latest news: JDU नेता ने बताई वजह

JDU leader Vijay Kumar Chaudhary
JDU leader Vijay Kumar Chaudhary (credit-sm)

जदयू नेता विजय कुमार चौधरी ने पत्रकारों को बताया कि आज हुई कैबिनेट बैठक में 19 नवंबर से वर्तमान विधानसभा को भंग करने की सिफ़ारिश की गई है। यह जानकारी मुख्यमंत्री द्वारा राज्यपाल को दे दी गई है। बिहार चुनाव के 14 नवंबर को घोषित नतीजों में भाजपा नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को ज़बरदस्त बहुमत मिला, जबकि राष्ट्रीय जनता दल के नेतृत्व वाले महागठबंधन को उम्मीद से कहीं अधिक निराशाजनक परिणाम झेलने पड़े।

Nitish Kumar CM post resignation: बिहार का अगला मुखिया कौन?

Nitish Kumar resignation
Nitish Kumar resignation (credit-sm)

बिहार चुनाव संपन्न और चुनावी परिणाम आने के बाद सियासी गलियारों में राज्य के सीएम को लेकर कई चर्चाएं हो रही है। सभी को अपने नए राजा का इंतजार है। आखिर कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री? मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो बीजेपी के पास अधिक सीटें होने के बावजूद भी अगले मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार सपथ लेंगे। खबर है कि 20 नवंबर को नीतीश कुमार 10वें सीएम के तौर पर सपथ ले सकते हैं।

Nitish Kumar resignation: पटना के गांधी मैदान में शपथ ग्रहण सामारोह

उनके साथ-साथ 31 मंत्री भी पद और गोपनीयता की शपथ ले सकते हैं. शपथ ग्रहण सामारोह पटना के गांधी मैदान में आयोजित होगा। अनुमान है कि पीएम नरेंद्र मोदी भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें:‘जिस परिवार में बहू-बेटियों को चप्पल से पीटा जाता हो…’, लालू परिवार पर BJP का सीधा प्रहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।