लाइगर का पहला गाना हुआ रिलीज, फैंस को पसंद आ रही विजय-अनन्या की केमिस्ट्री

विजय देवरकोंडा की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘लाइगर’ का पहला गाना रिलीज हो चुका है। गाने का टाइटल ‘अकड़ी पकड़ी’ है। गाने में विजय के साथ अनन्या भी नजर आ रही है। गाने में दोनों की कैमिस्ट्री साफ नजर आ रही है जो लोगों को पंसद भी आ रही है।
लाइगर का पहला गाना हुआ रिलीज, फैंस को पसंद आ रही विजय-अनन्या की केमिस्ट्री
Published on

विजय देवरकोंडा की बॉलीवुड
डेब्यू फिल्म
'लाइगर' का पहला गाना रिलीज हो चुका है। गाने का टाइटल अकड़ी पकड़ी है। गाने में विजय
के साथ अनन्या भी नजर आ रही है। गाने में दोनों की कैमिस्ट्री साफ नजर आ रही है जो
लोगों को पंसद भी आ रही है। वहीं इससे पहले फिल्म के पोस्टर को भी काफी पंसद किया
गया था।

गाने वीडियो की शुरुवआत
विजय अनन्या से होती है जिन्हें देखकर कर ये लग रहा है वो किसी से भाग रहे हैं।
भागते हुए वो एक खूबसुरत लोकेशन पर पहुंचते हैं जहां गाने और डांस की शुरुआत होती
है।
विजय देवराकोंडा और
अनन्या पांडे के इस गाने को लिजो जॉर्ज और डीजे चेतस ने कंपॉज किया है। गाने को
देव नेगी
, पवनी पांडे और लिजो जॉर्ज
ने अपनी आवाज दी है।
'अकड़ी पकड़ी'
के लीरिक्स मोहसिन शेख और अजीम दयानी ने लिखे
हैं। बता दें कि कल रिलीज हुआ यह गाना यूट्यूब पर 9वें नंबर पर ट्रेंड कर रहा है।
गाने के म्यूजिक को देखकर ऐसा लग रहा है कि विजय देवराकोंडा और अन्नया पांडे के इस
गाने को 2022 के बेस्ट पार्टी सॉन्ग का टैग दे दिया जाएगा।

आपको बता दें कि
फिल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। लाइगर को लेकर दर्शकों में पहले से
ही बहुत उत्साह है। विजय देवरकोंडा के डेब्यू के साथ साथ इस फिल्म में पहली बार
अनन्या और विजय की जोड़ी दिखेगी। इसे अलावा अभी कुछ दिन पहले विजय की न्यूड पोस्टर
रिलीज की गई थी इस लुक को देखने के बाद फैंस अब बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे
हैं।

'लाइगर' एक स्पोर्ट्स ड्रामा
फिल्म है
इसमें विजय
देवरकोंडा
MMA आर्टिस्ट का रोल निभा रहे हैं। मशहूर बॉक्सर माइक टायसन भी इस फिल्म में नजर आएंगे। 'लाइगर' में टायसन कोच की भूमिका में
दिखेंगे। फिल्म रिलीज से पहले लाइगर की जोड़ी कॉफी विद करण में नजर आने वाली है।

Related Stories

No stories found.
logo
Punjab Kesari
www.punjabkesari.com