बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अब काफी लंबे समय से पति निक जोनस के साथ विदेश में ही रह रही हैं। ये कपल इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा जोड़ी में से एक है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 1 दिसंबर 2018 को उम्मेद भवन पैलेस में एक रॉयल समारोह में शादी रचाई थी। शादी के करीब चार साल पर ये कपल अब सरोगेसी के जरिए अपने पहले बच्चे के पेरेंट्स बने हैं। वहीं फैंस दोनों के बेबी गर्ल की पहली झलक पाने के लिए बहुत बेचैन हैं। मगर, प्रियंका और निक अपने घर में नर्सरी की तैयारियों में बिजी है।

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा को लॉस एंजिल्स की सड़कों पर शॉपिंग करते हुए पैपराजी द्वारा स्पॉट किया गया। इस बीच एक्ट्रेस ने ब्लैक ग्लोबल सिटिजन टॉप पहना हुआ था इसके साथ उन्होंने गहरे हरे रंग की जैकेट, नीली डेनिम और चश्मे के साथ कैरी किया था। शॉपिंग के वक्त प्रियंका अपने साथ एक टोट बैग भी लिए नजर आईं।



फैन पेज द्वारा साझा की गई इन तस्वीरों में प्रियंका का लुक थोड़ा सा बदला-बदला नजर आया। ऐसे में लोगों ने एक्ट्रेस को वेट गेन के लिए ट्रोल करना शुरू कर दिया। किसी ने कहा यो तो घनी मोटी हो गई। हालांकि, उनके फैंस ने उनका समर्थन भी किया और लिखा, ‘गॉर्जियस पीसी।’ इस बीच एक यूजर ने लिखा, बच्चा कहां है।




बता दें, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 22 जनवरी 2022 को अपने पहले बच्चे का वेलकम किया है। एक्ट्रेस ने अचानक अपनी मां बनने की खुशखबरी देकर सभी चौंका दिया। कपल ने अपने-अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक तस्वीर के साथ पोस्ट किया था, जिससे पता चला था कि, उन्होंने सरोगेसी के जरिए अपने बच्चे का स्वागत किया था। दोनों ने अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए निजता का भी अनुरोध किया था।