टीवी से बॉलीवुड तक अपनी एक खास जगह बनाने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय ना सिर्फ अपने लाजवाब एक्टिंग स्किल्स को लेकर बल्कि अपने बेहतरीन ग्लैम लुक्स के लिए भी जानी जाती हैं। बीती रात मुंबई में हुए एक ‘स्टाइल आइकन अवॉर्ड’ शो के चलते मौनी रॉय को भी इसमें शिरकत लेते हुए देखा गया। जहां वह एकदम ग्लैमरस अवतार में पहुंचकर सभी के होश उड़ाती देखी गई।

जैसे ही मौनी ने यहां एंट्री मारी के सबकी नज़रे मानो बस उन्ही पर थमी हुई रह गई। एक्ट्रेस का लुक इतना ग्लैमरस और खूबसूरत था कि उनसे नज़रे तक हटा पाना मुश्किल हो रहा था। मौनी यूँ तो हमेशा ही खुद को ग्लैमरस प्रेजेंट करने का एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं लेकिन इस बार उनके इस लुक ने तो सबके ही छक्के छुड़ा दिए।

टीवी से करियर की शुरुआत करने वाली मौनी रॉय अब फिल्मी दुनिया में अपना चार्म चला रही हैं उन्हें टीवी की दुनिया से निकलकर अब बॉलीवुड के कई बड़े प्रोजेक्ट्स में भाग लेते हुए देखा जा रहा हैं। उनकी लास्ट फिल्म ब्रह्मास्त्र में भी उनके एक्टिंग की काफी प्रशंसा की गई थी और साथ ही उनके लुक भी।
लेकिन वही एक्टिंग के अलावा मौनी रॉय अपने फैशन स्टेटमेंट के लिए भी आये दिन खूब चर्चाओं में रहती हैं। उनका कोई भी लुक कभी भी फीका नहीं पड़ता है हमेशा अपने फैशन से अपने फैंस को खुश कर देने वाली मौनी उनकी उम्मीदों पर खरी उतरती हैं।

ऐसे ही इस बार भी अपने प्रशंसकों को खुश करने वाली मौनी रॉय का लेटेस्ट लुक भी बहुत खास रहा। बीती रात को वह ‘स्टाइल आइकन अवॉर्ड’ फंक्शन में पहुंचीं जहाँ उन्होंने अपने लुक से खूब महफ़िल लूटी के सबके ज़बान पर बस उनके ही चर्चे होते दिखाई दिए।

हमेशा की तरह मौनी रॉय ने अवॉर्ड फंक्शन के लिए एक बेहद ही यूनिक लुक चुना था। जिसमे वह बहुत ही स्टनिंग लग रही थीं। इस अवार्ड नाईट के लिए मौनी रॉय ने फेमस डिजाइनर डॉली जे के कलेक्शन से पिंक और सिल्वर कलर का ब्राइडल कॉलम गाउन केरी किया था।

साइड कट ड्रेस में मौनी रॉय बेहद ग्लैमरस लग रही थीं। उन्होंने अपने सिल्की हेयर को ओपन कर रखा था। सॉफ्ट आईज के साथ मिनिमल मेकअप में मौनी रॉय हुस्न की परी लग रही थीं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
.jpg)
‘स्टाइल आइकन अवॉर्ड’ फंक्शन में मौनी रॉय को ‘मोल्ड ब्रेकर ऑफ द ईयर’ का अवॉर्ड मिला था। मौनी रॉय को आखिरी बार ‘ब्रह्मास्त्र’ में नेगेटिव किरदार में देखा गया था। जल्द ही वह संजय दत्त के साथ ‘द वर्जिन ट्री’ में दिखाई देंगी।