बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान फैंस के दिलो में बस्ते हैं। पूरी दुनिया में उनके चाहने वाले फैले हुए हैं। आप देश के किसी भी कोने में जाओ आपको SRK के फैंस मिल ही जाएंगे। खास बात तो ये है कि हर उम्र के लोग एक्टर को पसंद करते हैं। शाहरुख खान की बेशुमार फैन फोल्लोविंग का कारण सिर्फ उनकी एक्टिंग ही नहीं बल्कि उनकी जिंदादिली भी है, जिसके लिए वो जाने जाते हैं।

हाल ही में एक ऐसा किस्सा हुआ जिसके बाद लोगों का प्यार शाहरुख खान के लिए और भी ज़्यादा बढ़ गया। दरअसल, गुरुवार को शाहरुख खान कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स के बीच आईपीएल मैच देखने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया जो फिलहाल खूब वायरल हो रहा है।

आपको बता दें, इस वीडियो में एक्टर अपने एक स्पेशल फैन से मिले। अब शाहरुख और फैन के बीच इस मुलाकात का वीडियो देख लोग एक्टर की तारीफ करते नहीं थक रहे। आपको बता दें, ये वीडियो इंस्टाग्राम पर एक फैन पेज पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहरुख का एक फैन उनसे मिलने के लिए पहुंचा है।
फैन स्पेशली-एबल्ड है और व्हीलचेयर पर बैठा हुआ है। वहीं, शाहरुख अपने इस प्यारे फैन से हाथ मिलाते और उसे किस करते नज़र आ रहे हैं। इसके बाद फैन एक्टर को आई लव यू कहता है, जिसके जवाब में शाहरुख भी उसे आई लव यू कह देते हैं। इसके बाद शाहरुख खान अपने फैन और उसके साथ खड़ी महिला के साथ फोटो भी खिचवाते हैं।

अब वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स का दिल पिघल गया है। कई लोगों ने कहा है कि ये वीडियो देखकर उनकी आंखों में आंसू आ गए। तो कोई बोला इस इंसान से कैसे कोई नफरत कर सकता है। वहीं, एक यूजर ने कहा, SRK एक ही दिल कितनी बार जीतोगे।