अभिनेत्री श्रद्धा कपूर पर फैंस अपना दिल छिड़कते हैं। एक्ट्रेस की खूबसूरती से लेकर उनकी क्यूटनेस का हर कोई कायल हैं। पिछले कुछ समय से श्रद्धा कई दमदार फिल्मों में काम कर खूब नाम कमा रही हैं। हालांकि अपने अभिनय के अलावा एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी जमकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। जैसा की इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है और कई स्टार्स शादी के बंधन में बंध रहे हैं, तो इस बीच श्रद्धा कपूर का भी ब्राइडल लुक काफी जोरो-शोरों से चर्चा में है।

दरअसल काफी समय से ऐसी खबरें सामने आ रही है कि श्रद्धा कपूर अपने दोस्त और मशहूर फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ को डेट कर रही हैं। दोनों को कई मौकों पर साथ में देखा जाता है। लेकिन दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते को लेकर पुष्टि नहीं की है। हालांकि, शादी की खबरों के बीच एक्ट्रेस की दुल्हन के जोड़े में तस्वीर वायरल हो रही है।

श्रद्धा कपूर ने शेयर की तस्वीर…
दुल्हन बनी श्रद्धा कपूर ने अपनी इन लेटेस्ट तस्वीरों को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। फोटोज में देखा जा सकता है अदाकारा दुल्हन का जोड़ा पहन बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस बीच उन्होंने रेड कलर का लहंगा पहना हुआ है। साथ ही हैवी जूलरी कैरी की है। वहीं, न्यूड मेकअप में उनका लुक देखते ही बनता है। श्रद्धा ने फाल्गुनी शाने पीकॉक इंडिया के लिए फोटोशूट कराया है। अब उनका ये फोटोशूट काफी वायरल हो रहा है। लाल जोड़े में श्रद्धा बहुत सुंदर लग रही हैं।
श्रद्धा कपूर की ये तस्वीरें अब काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फैंस एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर लाइक्स और जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। श्रद्धा के अलावा उनकी इन तस्वीरों को फाल्गुनी शाने पीकॉक इंडिया ने भी अपने इंस्टाग्राम पेज से श्रद्धा की तस्वीर शेयर की है। इन फोटो में श्रद्धा शानदार अंदाज में पोज़ देती हुई नजर आ रही हैं और उनके इस खास लुक को काफी पसंद किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है, श्रद्धा कपूर की शादी की खबरों ने एक बार फिर तूल पकड़ ली है। दरअसल एक्ट्रेस लंबे वक्त से रोहन श्रेष्ठा को डेट कर रही हैं और दोनों को कई बार साथ देखा जा चुका है। भले है इस कपल ने अपने रिश्ते पर अब तक मुहर न लगाई हो , लेकिन श्रद्धा की मौसी और एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे और उनके बेटे प्रियांक शर्मा ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

एक वेब पोर्टल में इंटरव्यू के दौरान जब प्रियांक से श्रद्धा की शादी को लेकर सवाल पूछा गया तब उन्होंने कहा, ‘मैं कोई कमेंट नहीं करूंगा। मैं क्या बोलूं यार, लेकिन हां आप यह कह रहे हैं कि क्या आप उत्साहित हैं, जी हां मैं भी शादी को लेकर उत्साहित हूं। क्यों नहीं होना चाहिए।’ वहीं श्रद्धा की मौसी पद्मिनी कोल्हापुरी ने कहा, ‘शादी, वाह! क्या अनोखा प्रश्न है अगर ऐसा होगा तो खबर मिल जाएगी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर, लव रंजन की अनटाइटल्ड वेंचर में रणबीर कपूर के साथदिखाई देंगी। इसके अलावा, वह विशाल फुरिया की फिल्म में रूप बदलने वाली नागिन की भूमिका निभाएंगी।