
अक्सर देखा गया है कि बॉलीवुड में ज्यादातर फिल्में लीड रोल पर ही निर्भर होती हैं। फिल्मों को हिट कराने की पूरी जिम्मेदारी मुख्य किरदारों की होती है। अगर फिल्म सुपरहिट हो जाती है तो उस फिल्म के मुख्य किरदार रातोंरात स्टार बन जाते हैं और वहीं दूसरी तरफ उस फिल्म के जो दूसरे किरदार होते हैं उन्हें कोई पूछता भी नहीं है।
लेकिन कुछ ऐसी भी फिल्में आई हैं जिनमें मुख्य किरदार से ज्यादा सपोर्टिंग किरदार को लोगों ने पसंद किया है और उसी के कंधों पर पूरी फिल्म चली है। आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ सपोर्टिंग किरदारों के बारे में बताएंगे।
बॉलवुड की सुपरहिट फिल्मों में से एक ओमकारा को दिग्गज निर्देशक विशाल भारद्वाज ने बनाया था। इस फिल्म में हर किरदार को लोगों ने पसंद किया था। इस फिल्म मे सैफ अली खान ने सपोर्टिंग किरदार निभाया था। इस फिल्म में सैफ ने लंगड़ा त्यागी का किरदार निभाया था। फैन्स को सैफ का यह किरदार बहुत पसंद आया था।
बॉलीवुड की फिल्म दिल धड़कने दो में कई बड़े सितारे थे। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा, रणवीर सिंह और अनिल कपूर जैसे बड़े-बड़े सितारे थे। इस फिल्म में अनिल कपूर ने अपनी शानदार अदाकारी से रणवीर, अनुष्का और प्रियंका को पीछे छोड़ दिया था। लोगों को अनिल कपूर की अदाकारी ज्यादा पसंद आई थी।
फिल्म लेडीज VS विकी बहल में मुख्य किरदार में अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह थे लेकिन इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा ने डेब्यू किया था और अपनी एक्टिंग से सबको प्रभावित किया था। फैन्स से लेकर बॉलीवुड सितारों ने परिणीति की जमकर तारीफ की थी। इस फिल्म के लिए उन्होंने अवॉर्ड भी मिला था।
बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म विक्की डोनर से आयुष्मान खुराना ने डेब्यू किया था और इस फिल्म में उनकी अदाकारी को बहुत सराहना मिली थी। इस फिल्म में सपोर्टिंग किरदार केतौर पर अन्नू कपूर ने डॉ चड्ढा का किरदार बखूबी निभाया था। इस फिल्म में उनका किरदार आयुष्मान के किरदार से भी ज्यादा पसंद किया गया था।
फिल्म आयशा में मुख्य किरदार में सोनम कपूर और अभय देओल थे इस फिल्म को आज भी याद किया जाता है। इस फिल्म में इरा दुबे और अमृता पुरी सपोर्टिंग किरदार में थे और दोनों ही किरदारों को बहुत पसंद किया गया था। लेकिन सबसे ज्यादा पसंद अमृता पुरी के किरदार को किया गया था। इस फिल्म में उन्होंने शेफाली का किरदार निभाया था।
बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म हेरा फेरी का नाम सबसे पहले आता है तो तभी दिमाग में सबसे पहले बाबुराव का किरदार आता है। यह किरदार परेश रावल ने निभाया था और इस फिल्म में उनका स्टाइल सबको पसंद आया था। अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के किरदार से ज्यादा पसंद लोगों को परेश रावल का किरदार पसंद आया था।
बॉलीवुड की फिल्म देव डी में मुख्य किरदार में अभय देओल नजर आए थे और उनकी एक्टिंग सबको पसंद आई थी। इस फिल्म में कल्कि कोचलीन ने सपोर्टिंग किरदार निभाया था और उनका किरदार चंद्रमुखी बहुत पसंद किया गया था।
फिल्म नीरजा में सोनम कपूर की अदाकारी लोगों को बहुत पसंद आई थी। इस फिल्म के लिए उन्हें अवॉर्ड से भी सम्मानित किया था। सोनम कपूर के अलावा इस फिल्म में जिम सरभ केकिरदार को भी लोगों ने पसंद किया था। इस फिल्म में जिम ने आतंकवादी का किरदार निभाया था।
फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर की सारी सीरीज लोगों को बहुत पसंद आई हैं। इस फिल्म में कई ऐसे किरदार थे जो लोगों को बहुत अच्छे लगे हैं। इस फिल्म में ऋचा चड्ढा का किरदार भी लोगों को बहुत पसंद आया था।
बॉलीवुड की सपुरहिट जोड़ी दीपिका और रणवीर की फिल्म बाजीराव मस्तानी को फैन्स ने बहुत पसंद किया था। इस फिल्म में दीपिका के किरदार से ज्यादा प्रियंका चोपड़ा के काशीबाई किरदार को लोगों ने ज्यादा पसंद किया था। प्रियंका के किरदार के आगे दीपिका का किरदार फिक्का पड़ गया था।
बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म रंग दे बसंती में आमिर खान से लेकर कई बड़े सितारे थे। आमिर खान, सोहा अली खान और आर माधवन की अदाकारी फैन्स को बहुत पसंद आई थी लेकिन सिद्धार्थ सूर्यनारायण के छोटे से किरदार ने सबको प्रभावित किया था। यहां तक कि लोगों को आमिर खान से भी ज्याद सिद्धार्थ की अदाकारी पसंद आई थी।
फिल्म कपूर एंड संस एक फैमिली ड्रामा फिल्म थी जिसमें जीवन के अलग-अलग विषयों के बारे में बताया गया था। इस फिल्म में आलिया भट्ट, फवाद खान, सिद्धार्थ मल्होत्रा, रजत कपूर और रत्ना पाठक शाह जैैसे बड़े सितारे थे लेकिन सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला किरदार ऋषि कपूर का था जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया है।