Sunanda Sharma को कॉलेज का ये छात्र करना चाहता था टच, सिंगर ने बताया दिल दुखाने वाला वाक्य

Sunanda Sharma Concert Tragedy

Sunanda Sharma Concert Tragedy: पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा इन दिनों काफी चर्चाओं में हैं, उन्होंने हाल ही में अपना एक लेटेस्ट वीडियो पोस्ट किया है. जिसमें उन्होंने गाजियाबाद के RKGIT में एक स्टेज शो के दौरान हुई चौंकाने वाली घटना पर बात की है. इस पर रिएक्शन देते हुए सिंगर ने कॉलेज मैनेजमेंट से रिक्वेस्ट की कि वे उस छात्र को माफ कर दें. जिसने स्टेज पर कूदकर उनके पास जानें की कोशिश की. इसके अलावा उस मंच पर कूदने वाले छात्र ने भी सिंगर से माफी मांग ली है.

जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें कि सुनंदा शर्मा एक फेस्टिवल के लिए कॉलेज गई थीं. उनके स्टेज शो के दौरान अचानक एक स्टूडेंट स्टेज पर कूद गया. जिससे सिंगर और दर्शक दोनों ही घबरा गए. फिर स्टेज पर आने के बाद, सुनंदा अपनी सुरक्षा के लिए तुरंत स्टेज से हट गईं. दूसरी ओर, सिक्योरिटी टीम ने तुरंत उस स्टूडेंट को स्टेज से बाहर निकाल दिया.

Sunanda Sharma Concert Tragedy: सुनंदा क्यों घबराईं?

वहां मौजूद लोगों के मुताबित, युवक ने सिंगर के करीब जाकर उन्हें छूने की कोशिश की और फिर उनके पैरों पर गिर पड़ा. इस अचानक हुई हरकत और फिजिकल टच की कोशिश से सिंगर घबरा गईं थीं, जिसकी वजह से वो खुद को स्टेज से बाहर करने के लिए मजबूर हो गईं.

ऐसे में पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जाकर एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में उन्होंने बताया कि गाजियाबाद के RKGIT कॉलेज में शो के दौरान एक छोटी-मोटी गड़बड़ हो गई थी. उन्होंने कहा कि हर कोई डर गया था. उस स्टूडेंट को स्टेज पर देखकर वह जोर से चिल्लाई थीं. सुनंदा ने माना कि वह इस तरह की स्थिति के लिए तैयार नहीं थीं.

Sunanda Sharma Concert Tragedy: कॉलेज ने की सख्त कार्रवाई

Sunanda Sharma Concert Tragedy
Sunanda Sharma Concert Tragedy (Source: Social Media)

सिंगर ने फैंस को बताया कि कॉलेज ने उस स्टूडेंट के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है. हालांकि, सुनंदा ने इंस्टीट्यूट के मैनेजमेंट से अपील की है कि वे उस स्टूडेंट को माफ कर दें. उन्हें लगता है कि शायद उस स्टूडेंट की नीयत खराब नहीं थी. उन्होंने अपने वीडियो मैसेज के जरिए सीधे उस स्टूडेंट से बात की और कहा कि उसे इस घटना से सबक सीखना चाहिए. उन्होंने उसे सलाह दी कि वह अपने प्यार का इजहार सही तरीके से करे ना कि किसी के ज्यादा करीब जाकर उन्हें छूने की कोशिश करे.

उन्होंने फैंस का शुक्रिया अदा किया कि उन्होंने उन पर इतना प्यार बरसाया. सुनंदा शर्मा ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘कई बार किसी के प्यार जताने का तरीका गलत हो जाता है.’ हालांकि सिंगर के माफ करने की अपील को कॉलेज प्रशासन ने मान लिया है.

Sunanda Sharma Concert Tragedy: छात्र ने मांगी सुनंदा से माफी

Sunanda Sharma Concert Tragedy
Sunanda Sharma Concert Tragedy (Source: Social Media)

वहीं स्टेज पर चढ़ने वाले छात्र ने भी वीडियो जारी करते हुए सुनंदा शर्मा से माफी मांगी है. उसका कहना है कि वो सुनंदा शर्मा का फैन हैं और इसलिए वो उनके पैर छूना चाहता था. वह घटना के लिए गलती मानते हुए माफी मांगता है.

आप अगर सुनंदा शर्मा को नहीं जानते तो हम आपको बता दें कि वो पंजाबी इंडस्ट्री में काफी मशहूर हैं. उन्होंने हिंदी में भी कुछ गाने गाए हैं. उनके कुछ मशहूर गाने हैं- बिल्ली अख, पटाके, जट्ट यमला, कोके, मोरनी, सैंडल, बन, दूजी वार प्यार, चंडीगढ़ का छोकरा.  सुनंदा को भारत की म्यूजिक इंडस्ट्री की ‘न्यू बॉस लेडी’ के तौर पर जाना जाता है. उन्होंने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 के रेड कार्पेट पर भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है. इसी के साथ उन्हें देश के अलावा दुनिया भर से भी खूब प्यार मिलता है.

Read More: Rashmika Mandanna के Birthday पर जानिए उनका फिल्मी सफर, आखिर एक्ट्रेस ने कैसे की थी अपने करियर की शुरूआत?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।