Flipkart Republic Day Sale 2026: रिपब्लिक डे सेल की तारीख का ऐलान हो चुका है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर साल 2026 की पहली और सबसे बड़ी सेल अगले हफ्ते शुरू होने जा रही है। इस सेल में ग्राहकों को स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट, टीवी और होम अप्लायंसेज समेत कई कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर शानदार ऑफर्स और भारी छूट मिलने वाली है। कंपनी ने रिपब्लिक डे सेल के लिए कुछ डील्स भी रिवील की है।
Flipkart Sale Offers: कब से शुरू है सेल?
फ्लिपकार्ट पर यह रिपब्लिक डे सेल 17 जनवरी 2026 से शुरू होगी और 26 जनवरी 2026 तक चलेगी। वहीं, फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स को इस सेल का फायदा 24 घंटे पहले मिलेगा। यानी प्लस यूजर्स के लिए सेल का अर्ली एक्सेस 16 जनवरी से ही शुरू हो जाएगा। कंपनी का कहना है कि प्लस मेंबर्स और ब्लैक मेंबर्स के लिए इस सेल में कुछ एक्सक्लूसिव डील्स भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
Flipkart Republic Day Offers: ऑफर्स देख हो जाएंगे दंग!

ऑफर्स की बात करें तो फ्लिपकार्ट रिपब्लिक डे सेल के दौरान स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप और होम अप्लायंसेज की खरीद पर 10% तक का इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जाएगा। यह छूट मुख्य रूप से HDFC बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर मिलेगी। इसके अलावा चुनिंदा अन्य बैंकों के कार्ड्स पर भी एक्स्ट्रा ऑफर्स और ईजी EMI की सुविधा उपलब्ध होगी। सेल के दौरान रश ऑवर डील्स, टिक-टॉक डील्स, जैकपॉट डील्स और स्टील डील्स जैसे स्पेशल ऑफर्स का भी लाभ उठाया जा सकेगा।
इन स्मार्टफोन पर जबरदस्त ऑफर
स्मार्टफोन कैटेगरी में इस बार नए लॉन्च हुए Redmi Note 15, Poco M8 5G और Oppo Reno 15 Series पर आकर्षक डील्स मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही Xiaomi, Motorola, Poco, Vivo और Google Pixel जैसे लोकप्रिय ब्रांड्स के स्मार्टफोन भी कम कीमत में खरीदे जा सकेंगे। वहीं, iPhone 16 पर भी खास ऑफर मिलने की संभावना जताई जा रही है।
होम अप्लायंसेज से जुड़ी चीजों पर भी ऑफर
इसके अलावा, होम अप्लायंसेज पर भी फ्लिपकार्ट की यह सेल काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। एसी, टीवी, फ्रिज जैसे बड़े अप्लायंसेज पर भारी छूट मिलने की उम्मीद है। गर्मियों से पहले सस्ते दामों पर एसी और फ्रिज खरीदने का यह अच्छा मौका साबित हो सकता है।
Republic Day पर कपड़े और जूतों पर क्या रहेगा ऑफर?
Flipkart रिपब्लिक डे सेल में कपड़े और फुटवियर पर शानदार ऑफर मिल सकते हैं, जिसमें जींस, कुर्ती, साड़ी और पुरुषों और महिलाओं के जूतों जैसी चीज़ों पर 60-80% तक की छूट मिल सकती है। विंटर कलेक्शन और एक्सेसरीज़ पर भी बढ़िया डील होने की संभावना हैं, साथ ही बैंक ऑफर और नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन जैसे एक्स्ट्रा फायदे भी मिलने की उम्मीद हैं।
अक्सर E कॉमर्स वेबसाइट फेस्टिवल पर ऑफर क्यों निकालती हैं?
ग्राहकों की खरीदारी बढ़ाने के लिए– त्योहारों में लोग ज्यादा शॉपिंग करते हैं, ऑफर देकर वेबसाइट ज्यादा सेल और ट्रैफिक बढ़ाती हैं।
स्टॉक क्लियर और नए ग्राहक जोड़ने के लिए – पुराने स्टॉक जल्दी निकल जाते हैं और भारी डिस्काउंट से नए कस्टमर प्लेटफॉर्म से जुड़ते हैं।
Flipkart Republic Day Sale 2026: फ्लिपकार्ट की सबसे बड़ी सेल कौन सी है?
फ्लिपकार्ट की साल की सबसे बड़ी सेल – बिग बिलियन डेज़ सेल। इस विशाल आयोजन में इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन और घरेलू उत्पादों सहित सभी श्रेणियों पर भारी छूट मिल रही है।
Who owns Flipkart? फ्लिपकार्ट का मालिक कौन हैं?
फ्लिपकार्ट के संस्थापक सचिन बंसल और बिन्नी बंसल (दोनों भारतीय) हैं, जिन्होंने 2007 में भारत में इसकी शुरुआत की थी, लेकिन अब इस पर अमेरिकी कंपनी वॉलमार्ट का स्वामित्व है, जिसने 2018 में 77% हिस्सेदारी खरीदी थी; कंपनी का पंजीकृत मुख्यालय सिंगापुर में है, जबकि संचालन भारत से होता है।
ALSO READ: सोना हुआ सस्ता, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी, जानें अपने शहर का ताजा भाव
























