Brijbhushan Case: विनेश फोगाट का बड़ा आरोप, कहा- गवाही देने वाली पहलवान की सुरक्षा हटाई गई

Brijbhushan Case: भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ गवाही देने वाले पहलवानों की सुरक्षा हटा दी गई है। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने इन आरोपों का खंडन किया है। लेकिन अदालत ने पुलिस को सुरक्षा देने के निर्देश दिए हैं। विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक सहित कुछ शीर्ष पहलवानों ने बृजभूषण पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए थे।

विनेश ने एक्स पर किया ट्वीट

विनेश फोगाट ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करने हुए लिखा, जिन महिला पहलवानों की बृजभूषण के खिलाफ कोर्ट में गवाहियां होने वाली हैं, दिल्ली पुलिस ने उनकी सुरक्षा हटा ली है।

DCP ने मामले पर दी जानकारी

दिल्ली पुलिस के डीसीपी ने एक्स पर लिखा, पहलवानों को दी गई सुरक्षा वापस नहीं ली गई है। यह निर्णय लिया गया था कि हरियाणा पुलिस से भविष्य में यह जिम्मेदारी संभालने का अनुरोध किया जाए क्योंकि सुरक्षा प्राप्त लोग आमतौर पर वहीं रहते हैं। नियुक्त दिल्ली पुलिस के पीएसओ इस निर्णय को नहीं समझ सके और उन्होंने रिपोर्टिंग करने में देरी की। अब स्थिति सुधार ली गई है और सुरक्षा जारी है।

बृज भूषण के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला

2023 में विनेश और साक्षी दोनों ही उन पहलवानों में शामिल थीं जिन्होंने बृज भूषण और WFI के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। भारत के खेल मंत्रालय ने बृज भूषण सिंह के नेतृत्व वाले पैनल को भंग कर दिया था। UWW ने भी पदाधिकारियों के चुनाव में देरी के लिए WFI पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया था। अप्रैल 2023 में सात महिला पहलवानों ने बृज भूषण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी। इनमें एक नाबालिग भी शामिल थी। मई में भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने पहलवानों द्वारा दायर की गई तीन याचिकाओं पर सुनवाई बंद कर दी और सभी सात शिकायतकर्ताओं को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करने का आदेश दिया।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें  FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।