CM Rekha Gupta News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विकास के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए है साथ ही आज मुख्यमंत्री जन सेवा सदन में दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्मचारी यूनियन कोर कमेटी के प्रतिनिधियों से भेंट भी की है। इस दौरान उनकी समस्याएं, सुझाव और जमीनी चुनौतियों को ध्यानपूर्वक सुना। बता दें कि सफाई कर्मचारियों के योगदान को लेकर सराहाना की गई है और दिल्ली के जीवन को सुगम बनाने में भी अहम रोल निभाने की बात कही है।
सफाई कर्मचारियों का योगदान सराहनीय

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली को स्वच्छ, स्वस्थ और व्यवस्थित बनाए रखने में हमारे सफाई कर्मचारियों का निस्वार्थ भाव से किया गया योगदान सराहनीय है। यह सेवा का एक सतत संकल्प है, जो हर दिन दिल्ली के जीवन को सुगम बनाता है। समस्याएं सुनने के साथ ही आश्वासन दिया गया है कि दिल्ली सरकार आपके साथ खड़ी है और लगातार समाधान के लिए काम भी कर रही है।
सफाई कर्मचारी को सम्मान मिलें

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि उनकी हर बात को गंभीरता से लेते हुए उन्हें आश्वस्त किया गया कि सरकार उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और सभी मुद्दों के समाधान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। हमारा प्रयास है कि हर सफाई कर्मचारी को सम्मान, सुरक्षा और बेहतर कार्य परिस्थितियां मिलें, क्योंकि उनके श्रम और समर्पण से ही दिल्ली आगे बढ़ती है। सफाई कर्मचारी के सम्मान, सुरक्षा को लेकिन विश्वास दिया गया है साथ ही सराहाना भी की गई है।
ALSO READ: दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने सक्षम यात्रा 2026 को दिखाई हरी झंडी, जानें इस यात्रा का लक्ष्य

















