Delhi की महिलाओं को ही मिलेगी मुफ्त बस यात्रा, जल्द Smart Card होगा जारी

दिल्ली में महिलाओं को मिलेगा मुफ्त बस यात्रा का स्मार्ट कार्ड

दिल्ली सरकार ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा जारी रखने का फैसला किया है। महिलाओं को स्मार्ट कार्ड जारी किया जाएगा, जो आजीवन वैध रहेगा। इसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। यह कदम मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा पूर्ववर्ती आप सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के बाद उठाया गया है।

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार में महिलाओं के DTC में फ्री बस की सुविधा मुहैया कराई गई थी। अब दिल्ली में भाजपा की सरकार में महिलाओं के लिए यह सुविधा जारी रहेगी। इसके लिए दिल्ली सरकार ने महिलाओं के लिए जल्द ही स्मार्ट कार्ड जारी करेगी। यह कार्ड हमेशा के लिए वैध माना जाएगा। बता दें कि स्मार्ट कार्ड के लिए पंजीकरण कराना होगा। इसी प्रक्रिया जल्द ही शुरू हो जाएगी।

स्मार्ट कार्ड होगा जारी

दिल्ली सरकार की मुफ्त बस यात्रा योजना सिर्फ उन महिलाओं के लिए उपलब्ध होगी, जो राष्ट्रीय राजधानी में रहती हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि परिवहन विभाग दिल्ली की महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने के लिए ‘स्मार्ट कार्ड जारी करने की कवायद शुरू करने जा रहा है, जो आजीवन वैध रहेगा। दिल्ली में सत्तारूढ़ भाजपा सरकारो बसों में मुप्त यात्रा के लिए स्मार्ट कार्ड पाने की इच्छुक महिलाओं के लिए जल्द ही पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू करेगी।

डिजिटल यात्रा कार्ड

बजट सत्र में पूर्ववर्ती आप सरकार पर गुलाबी टिकट योजना के तहत भ्रष्टाचार का आरोप लगाने के कुछ दिनों बाद उठाया गया, है। CM रेका गुप्ता ने कहा था कि हम महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। भ्रष्टचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम महिलाओं के लिए डिजिटल यात्रा कार्ड शुरू करंगे, जो उन्हें सरकारी बसों में कभी भी स्वतंत्र रूप से मुफ्त यात्रा. करने की सुविधा देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।