Sajjadnashi Syed Mohammad Nizami Death: दिल्ली की फेमस सूफी दरगाह हजरत निजामुदीन से एक दुखद खबर सामने आई है। दरगाह के सज्जादनशीं सैयद मोहम्मद निजामी का 7 फरवरी, शनिवार शाम को दर्दनाक हादसे में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि बाथरूम में अचानक गीजर में आग और विस्फोट हुआ, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, सैय्यद मोहम्मद निजामी बाथरूम में मौजूद थे, तभी अचानक से गीज़र में जोरदार विस्फोट हुआ। विस्फोट के साथ ही उसमे आग भी लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। हादसा इतना भयावह था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
Gyser Blast in Nizamuddin Dargah: जांच में जुटी पुलिस

स्थानीय लोग और दरगाह प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने भी घटनास्थल पर जाकर जांच शुरू की। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह हादसा तकनीकी खराबी के कारण हुआ, लेकिन पुलिस इसकी जांच कर रही है। दरगाह के लोग और श्रद्धालु सज्जादनशीं सैयद मोहम्मद निजामी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी उनके लिए श्रद्धांजलि और दुःख जताया जा रहा है।
Delhi Gyser Blast News: घटना के कारणों की गहन जांच की जाएगी
इस हादसे ने सभी को हैरान कर दिया है। दरगाह प्रशासन ने बताया कि मृतक के परिवार के साथ पूरी मदद की जाएगी और घटना के कारणों की गहन जांच कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। सज्जादनशीं सैयद मोहम्मद निजामी की अचानक मौत से दरगाह और उनके परिवार में गहरा शोक है।
कौन थे सैयद मोहम्मद निजामी?

सैयद मोहम्मद निजामी प्रसिद्ध सूफी संत ख्वाजा हसन सानी निजामी के भतीजे थे और दरगाह के अहम धार्मिक कार्यों को संभाल रहे थे। उनके अचानक निधन से परिवार, दरगाह प्रशासन और श्रद्धालुओं में गहरा शोक है।
यह भी पढ़ें: सुरंजकुंड मेले में टूट कर गिरा हैमर झूला, 1 पुलिस महानिदेशक की मौत, 13 लोग घायल




















